Download Our App

Home » News » प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन देशभर में जश्न का माहौल

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन देशभर में जश्न का माहौल

बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी
नई दिल्ली (जयलोक)। पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया। उन्होंने बंगाल की माताओं और बहनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा महिलाओं से स्नेह, विश्वास और अपनापन मिला है, जो उनके लिए बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर बंगाल में महिलाओं के लिए एक नई परंपरा मजबूत हो रही है। अन्नपूर्णा योजना के तहत राज्य की करीब डेढ़ करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में चौथी किस्त की राशि पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद मिल रही है। प्रधानमंत्री ने लोगों को विश्वकर्मा पूजा की भी शुभकामनाएं दीं।
हर महीने 3000 की सीधी मदद
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि परिवार की देखभाल से लेकर रोजमर्रा के फैसलों तक माताओं और बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जरूरी खर्चों को लेकर उनकी चिंता कम होने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास है। योजना के तहत हर महीने निश्चित राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ?3000 की राशि किसी मां के बच्चे की पढ़ाई, किसी बहन की दवा या परिवार की अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीद में मददगार हो सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक संसाधनों के साथ-साथ निर्णय लेने की ताकत और आगे बढऩे का हौसला देना है।
कोई कटमनी नहीं, कोई बिचौलिया नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि 4 मई को बंगाल ने परिवर्तन का नया रास्ता चुना और इस बदलाव में राज्य की माताओं-बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अनुसार, महिलाओं ने लंबे समय तक कई कठिनाइयों का सामना किया और सुविधाओं के लिए इंतजार किया। इसलिए सरकार के सामने महिलाओं का जीवन आसान बनाना और उनका ‘ईज ऑफ लिविंग’ बढ़ाना प्रमुख प्राथमिकता रही। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि अन्नपूर्णा योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में सीधे राशि पहुंच रही है। उन्होंने कहा, कोई कटमनी नहीं, कोई बिचौलिया नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।
वडनगर से वाराणसी तक निकली बाइक रैली, कई बड़े नेता हुए शामिल
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के सांविधानिक पदों पर आसीन हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं। पीएम मोदी को विदेश से भी जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं।
प्रवेश वर्मा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशवासी यह दिन खुशी के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत का नाम वैश्विक मंच पर पहुंचाया है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि देश के किसान, युवा और नागरिक आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, ताकि वे लगातार देश की सेवा करते रहें।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में रक्तदान अभियान
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और संकल्प के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि इस दिन समाज में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के साथ अच्छे काम करने का संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 2,500 से अधिक यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशव्यापी जश्न मना रही है। आज गुजरात में उनके जन्मस्थान वडनगर से संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक बाइक रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं।
पुतिन ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर भेजा बधाई संदेश
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। संदेश में पुतिन ने कहा कि मोदी को देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रतिष्ठा हासिल है। उन्होंने भारत-रूस के विशेष और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान का जिक्र किया। पुतिन ने हालिया दिल्ली यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भी आभार जताया और कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग जारी रहेगा।
पीएम मोदी के 25 साल गरीब कल्याण के लिए याद किए जाएंगे- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वडनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। उन्होंने पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को गरीब कल्याण और देश की समृद्धि की नींव रखने वाला दौर बताया। शाह ने कहा कि यह समय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। शाह ने आवास, शौचालय, नल का पानी, बिजली, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए गए कार्यों का भी जिक्र किया।

 

कल एक लाख दीपों से रौशन होगा गौरीघाट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन देशभर में जश्न का माहौल
error: Content is protected !!