Download Our App

Home » अपराध » बदमाश छोटू चौबे के पिता पूर्व पार्षद शेखर चौबे गिरफ्तार

बदमाश छोटू चौबे के पिता पूर्व पार्षद शेखर चौबे गिरफ्तार

टीकमगढ़ से हुई गिरफ्तारी,दो पिस्तौल बरामद

जबलपुर (जयलोक)। क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात बदमाश छोटू चौबे उर्फ  सुयश के पिता और इनामी आरोपी पूर्व पार्षद शेखर चौबे को क्राइम ब्रांच ने टीकमगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। शेखर चौबे पर पुलिस ने 3 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के दौरान टीम ने उनके कब्जे से दो पिस्टल भी जब्त की गई हैं। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि शेखर चौबे टीकमगढ़ जिले में फरारी काट रहे हंै। सूचना की पुष्टि के बाद क्राइम ब्रांच की टीम को टीकमगढ़ के लिए रवाना किया गया। वहां पहुंचकर टीम ने संभावित ठिकाने पर दबिश दी और शेखर चौबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान सामने आया था कि शेखर चौबे ने फरार आरोपी शेख आदिल को छिपने के लिए मकान और संरक्षण उपलब्ध कराया था। इसी मकान से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए थे। पुलिस के अनुसार शेख आदिल पर अनिराज नायडू हत्याकांड और ग्वारीघाट में जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे लार्डगंज थाना क्षेत्र की भूलन बस्ती में एक मकान के कमरे के लॉफ्ट में छिपे हुए गिरफ्तार किया था।

मेधावी छात्रों को स्कूटी: सीएम ने पूछा-आगे क्या बनोगे? किसी ने सीए किसी ने डॉक्टर तो किसी ने वकील का बताया लक्ष्य

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बदमाश छोटू चौबे के पिता पूर्व पार्षद शेखर चौबे गिरफ्तार
error: Content is protected !!