Download Our App

Home » Uncategorized » बेचारे जेबकतरों की तो रोजी-रोटी ही संकट में आ गई थी…

बेचारे जेबकतरों की तो रोजी-रोटी ही संकट में आ गई थी…

(जय लोक)। सरकार ने जब ‘ऑनलाइन पेमेंट’ की सुविधा लोगों को दी थी और लोगों ने उसे हाथों-हाथ लिया था ,उसके बाद से लोगों ने न केवल पसज़् रखना बंद कर दिया था बल्कि जेब में दस बीस के नोट भी नहीं रखते थे, चाहे चाय का टपरा हो, चाहे पान की दुकान, बड़ा मॉल हो, किराने की दुकान,हो  होटल हो, सिनेमा घर हो सिफज़् मोबाइल निकालने की जरूरत थी इधर आपने ‘क्यू आर कोड’ स्कैन किया और उधर पैसा सामने वाले के अकाउंट में जमा हो गया यहां तक कि कुछ भिखारियों  ने भी अपने सामने क्यूआरकोड अपने सामने रख लिए कि अगर भीख देना है तो नगद की जरूरत नहीं है पांच दस जितना देना चाहो क्यूआर कोड से दे दो, इससे लोगों का तो बड़ा द्बक्तायदा हुआ लेकिन बेचारे जेबकतरों की रोजी रोटी संकट में आ गई थी जिसकी जेब में हाथ डालो वही खाली मिलता था किसी का पर्सं मिल भी गया तो उसमें पंजी नहीं रहती थी दो चार के्रडिट कार्ड या डेबिट कार्ड रहते थे जिनसे बिना पासवर्ड के पैसे निकालना मुमकिन नहीं था, बेचारे जेबकतरे करते तो क्या करते थक हार कर किसी ने दूसरा धंधा अपना लिया  कोई मजदूरी करने लगा, लेकिन जब से सरकार ने दो हजार से ऊपर के यूपीआई पेमेंट पर टैक्स लगाने की बात कही है जेबकतरे फूले नहीं समा रहे हैं कि एक बार फिर उनका धंधा चमक जाएगा। इधर व्यापारियों ने भी साफ  साफ  कह दिया कि अब हम नगद पैसा ही स्वीकार करेंगे क्यू आर कोड और ऑनलाइन पेमेंट से हमारा कोई लेना देना नहीं है सीधे नगद पैसा दो और आगे बढ़ो, पेट्रोल पंप वालों ने तो साफ  कर दिया कि अगर तीन हजार का पेट्रोल डलवाना है तो सीधे-सीधे पांच पांच सौ के 6 नोट दो। यूपीआई से पेमेंट स्वीकार किया जाता है जैसे बोर्ड उन्होंने पेट्रोल पंप से उतार लिए। जो बैंक वाले बेहतरीन आराम से बैठे रहते थे अब उनके काउंटरों पर पैसे लेने वालों की भीड़ लगने लगेगी सुना है कि जेबकतरे सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं कि सरकार जी आप सच में समाज के हर आदमी की चिंता करते हैं अभी हम यूपीआई के चक्कर में बेरोजगार हो गए थे अब आपने हमें फिर से रोजगार में लगा दिया।  लेकिन आम आदमी भारी हलाकान है कि अब नगद पैसे रखने पड़ेंगे जेब में और अगर किसी ने जेबकतर  दिया तो क्या होगा? अब ये सोचना आपका काम है सरकार का जो काम था उसने कर दिया।
नमक की कमी
एक खबर आई है कि अपना देश भारत जो ‘नमक’ के उत्पादन में पूरे विश्व में तीसरे नंबर पर आता है खिसककर पीछे जाने वाला है क्योंकि क्लाइमेट के कारण नमक का उत्पादन कम होने वाला है अपने यहां नमक का बड़ा महत्व है हम लोगों को बचपन में बताया जाता था कि नमक फेंका नहीं जाता यदि तुमने नमक जमीन पर फेंक दिया तो अगले जन्म में तुम्हें नमक अपनी आंखों से उठाना पड़ेगा, उसे पानी में बहाना पड़ता था। लोग बात कहते हैं कि जिसका नमक खा लो उसके साथ बेईमानी नहीं की जा सकती।, खाने में भी नमक का बड़ा महत्व है अगर नमक ना हो तो सब्जी कितनी अच्छी हो दाल कितनी ही स्वादिष्ट हो  कितना ही अच्छा व्यंजन बना हो लेकिन अगर उसमें नमक ना हो तो समझ लो वो बेकार हो जाती है डॉक्टर भी नमक के इंपॉर्टेंस को समझते हैं इसलिए जैसे ही किसी का ‘ब्लड प्रेशर’ बढ़ा हुआ मिलता है तो स्पष्ट तौर से कह देते हैं कि अब नमक कम खाया कीजिए क्योंकि नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है, वहीं दूसरी तरफ यदि डिहाइड्रेशन हो गया हो तो नींबू नमक और शक्कर का घोल पिलाते हैं। ‘नमक का दरोगा’ तो मुंशी प्रेमचंद की बड़ी पुरानी कहानी है। पहले बाजार में ‘खड़ा नमक’ आता था जिसको घरों में पीसा जाता था अब तो ढेर सारी कंपनियां नमक बनाने लगी हैं  यह भी कहा जाता है कि खड़े नमक का व्यापार करने वाले व्यापारी अपनी दुकान के सामने नमक के बोरे खुले रख कर घर चले जाते हैं क्योंकि कोई कितना ही बड़ा चोर क्यों ना हो वो नमक की चोरी नहीं करता, यानी नमक का  महत्व हर जगह दिखाई देता है अब ऐसे में अगर नमक की कमी हो जाएगी तो क्या होगा यह भी एक सवाल खड़ा हो रहा है हो सकता है जिस नमक का हम निर्यात करते थे उस नमक का अब आयात करना पड़ जाए।
भारी पड़ा मंगलवार
एक बड़ी मजेदार खबर अखबारों में पढ़ी कि चंडीगढ़ की बड़ी-बड़ी कोठियां में एक चोर गैंग चोरियाँ करती थी वो केवल मंगलवार को ही चोरी को अंजाम देती थी। पूरे छह दिन वे आराम करते थे और जैसे ही मंगलवार आता था वे हाथ साफ  कर देते थे अपनी इस मंगलवार की चोरी को उन्होंने ‘ऑपरेशन ट्यूसडे’ नाम दिया था खबर में ही बताया गया है कि वे कुंडली देखकर चोरी करते थे और फिर चोरी का जो माल होता था उसमें से दस फीसदी माल दान के लिए निकाल कर रख लेते थे। कई दिनों से उनकी ये नौटंकी जारी थी लोगबाग भी भारी परेशान हो गए थे मंगलवार को भी उनके घरों में चोरी हो जाती है जब पुलिस उनके पीछे लगी तो बदकिस्मती देखिए मंगलवार को ही पूरी गेंग पुलिस की हत्थे चढ़ गई, यानी कल तक जो मंगलवार उनकी जेब गर्म करता था इस मंगलवार ने उन्हें ऐसी अड़ी पटकी दी कि पूरी गेंग जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गई। वैसे भी ज्योतिष के हिसाब से मंगल को बड़ा दमदार माना जाता है और जिनकी कुंडली में मंगल पावरफुल होता है वो पुलिस में, मिलिट्री में, फौज में बड़े पद पर पहुंचते हैं लेकिन इन सारे चोरों ने मंगलवार के महत्व को न समझ कर उसे चोरी का दिन बना लिया था बस फिर क्या था मंगल का दिमाग खराब हुआ और एक ही झटके में मंगल ग्रह ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया,यह भी कहा जाता है कि मंगलवार का दिन बजरंगबली का होता है बजरंगबली के दिन में चोरी का पाप यदि वह गैंग कर रही थी तो निश्चित था कि बजरंगबली अपनी गदा से उनका तिया पांचा कर देते और वही हो भी गया अब जेल की सलाखों के पीछे बैठकर वे सोच रहे हैं कि यदि मंगलवार को ऑपरेशन ट्यूसडे ना करते तो शायद उनका यह धंधा आगे भी चलता रहता।
सुपरहिट ऑफ  द वीक
श्रीमान जी ने श्रीमती जी से अपने दिल की बात कही और कहा
‘तुमसे शादी करके मुझे एक बहुत बड़ा फायदा हो गया’
‘कौन सा फायदा’ श्रीमती जी ने पूछा
‘मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई’ श्रीमान जी का उत्तर था।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बेचारे जेबकतरों की तो रोजी-रोटी ही संकट में आ गई थी…
error: Content is protected !!