Download Our App

Home » Uncategorized » फरार सीएसपी नेहा को पकडऩे कोर्ट ने पुलिस को दी 25 सितम्बर तक मोहलत

फरार सीएसपी नेहा को पकडऩे कोर्ट ने पुलिस को दी 25 सितम्बर तक मोहलत

अपराधियों से ज्यादा शातिर तरीके से फरारी काट रही नेहा पच्चीसिया, साथी भी फरार

जबलपुर (जयलोक)। रिश्वतकांड में फंसी कटनी की फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया और उनके सहयोगियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर तो नेहा पच्चीसिया ने अपने कारनामों से पुलिस विभाग की किरकिरी कर दी उसके बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद से वे फरार है। पिछले एक माह से पुलिस नेहा पच्चीसिया की तलाश में जुटी है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। अब कटनी के जिला कोर्ट ने पुलिस को फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया की गिरफ्तारी के लिए 25 सितम्बर तक की मोहलत दी है। नेहा पच्चीसिया और उसके साथियों के खिलाफ न्यायालय से मियादी वारट जारी हो गया है। जिसमें न्यायालय ने 25 सितम्बर तक निलंबित नेहा पच्चीसिया सहित क्षितिज राज, और मारूफ अहमद को गिरफ्तार करने की मियाद दी है। पिछले एक माह से पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है। ऐसे में पुलिस के सामने अब यह चुनौती है कि जिसे एक माह में भी नहीं खोज पाए उसे पाँच दिनों में खोजकर कैसे न्यायालय के समक्ष पेश करें।
मामले में एसआईटी अब सीएसपी सहित क्षितिज राज व मारूफ अहमद हनफी की खोज में लगा हुआ है। भ्रष्टाचार, हत्या के आरोपियों की डिफाल्ट बेल दिलाने के लिए साजिश रचने और आरेापियों की करोड़ रूपये की जमीन को अपने करीबी के नाम सस्ते में कराने के मामले में नेहा पच्चीसिया सहित उसके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इतना ही नहीं आरोपी विदेश ना भाग जाएं उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया। जाँच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया। इसके बाद भी तीनों ही फरार आरोपी एक माह से पुलिस गिरफ्तार से दूर हैं। कोर्ट को आदेश मिलने के बाद अब इन्हें महज पांच दिनों में कैसे गिरफ्तार किया जाए यह पुलिस के लिए परेशानी बन गया है।

 

कांग्रेस बनी माओवादी मुस्लिम लीग पार्टी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » फरार सीएसपी नेहा को पकडऩे कोर्ट ने पुलिस को दी 25 सितम्बर तक मोहलत
error: Content is protected !!