Download Our App

Home » Uncategorized » गेहूँ की हेरा-फेरी में शामिल 10 हजार का ईनामी आरोपी अमन पाण्डे गिरफ्तार

गेहूँ की हेरा-फेरी में शामिल 10 हजार का ईनामी आरोपी अमन पाण्डे गिरफ्तार

अन्नपूर्णा वेयरहाउस मझौली का मामला

जबलपुर (जयलोक)। मझोली  अंतर्गत माँ अन्नपूर्णा वेयर हाउस 102, पिपरिया  जहाँ केंद्र कोड पर गेहूं उपार्जन के दौरान 5168.70 क्विंटल गेहूं (कीमत लगभग 1,35,67,837.50 रुपये) की हेरा-फेरी और धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में आरोपी कुछ लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी थी कुछ फरार है इनमें से एक 10000 के फरारी नामी आरोपी अमन पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  इस मामले की शिकायत कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी के प्रतिवेदन पर थाना मझोली में अपराध क्रमांक 265/26, धारा 316(2), 316(5), 318(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।    प्रकरण में आरोपी अमन पांडे काफी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी लगातार हर संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही थी। प्रकरण मे फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय ने 10 हजार रूपये का नगद ईनाम उद्घोषित किया गया था। सूचना मिली कि धोखाधड़ी के प्रकरण मे फरार आरोपी अमन पांडे क्षेत्र में देखा गया है जो कहीं भागने की फिराक में है। मझौली थाने की पुलिस के द्वारा तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुये फरार आरोपी 32 वर्षीय अमन पांडे को गिरफ्तार किया गया।

 

वेयरहाउस से रिश्वत माँगने पर कृषि मंत्री चौहान ने अधिकारी को किया निलंबित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गेहूँ की हेरा-फेरी में शामिल 10 हजार का ईनामी आरोपी अमन पाण्डे गिरफ्तार
error: Content is protected !!