
जबलपुर (जयलोक)। मप्र हाईकोर्ट ने राज्य के दो आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ जारी किया गया गिरफ्तारी वारंट वापस ले लिया है। जस्टिस विवेक जैन की सिंगल बेंच ने पूर्व में पारित आदेश का पालन होने के चलते यह आदेश दिया। हालांकि बेंच ने यह जरूर कहा कि 30 दिनों में यदि याचिकाकर्ता महिला को एरियर्स का भुगतान नहीं होता, तो वो इस अवमानना मामले की सुनवाई दोबारा शुरू कराने आवेदन देने स्वतंत्र रहेगी।
जबलपुर हाईकोर्ट ने आईएएस विवेक पोरवाल, जो तत्कालीन प्रमुख सचिव राजस्व और तत्कालीन सागर कलेक्टर संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसकी सुनवाई सोमवार 21 सितंबर को हुई। इस दौरान कोर्ट ने आदेश का पालन होने पर वारंट को वापस लेने का फैसला किया है।
क्या है मामला?- यह मामला सागर कलेक्टर कार्यालय की अनुभाग अधिकारी शीला सेन के नियमितीकरण से जुड़ा है। हाई कोर्ट ने पिछले साल प्रदेश सरकार और तत्कालीन सागर कलेक्टर को अनुभाग अधिकारी शीला सेन के नियमितीकरण के दावे पर 90 दिन के भीतर विचार कर उचित निर्णय लेने का आदेश दिया था, लेकिन इसके बावजूद कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को अवमानना याचिका के नोटिस दिए, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी उन पर कोई असर नहीं दिखा।
हाईकोर्ट का गिरफ्तारी वारंट वापस लेने का आदेश- दोनों अधिकारियों ने कोर्ट के इस नोटिस का न तो कोई जवाब दिया और न ही कोर्ट में हाजिरी लगाई। जिसके बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही माना और कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को सोमवार, 21 सितंबर को पेश होने के लिए कहा था। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए दोनों अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को वापस लेने का आदेश दिया है।
महिला सेक्शन ऑफिसर ने लगाई थी याचिका- अवमानना का यह मामला सागर के कलेक्टर कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर के रूप में कार्यरत शीला सेन की ओर से दाखिल किया गया था। दरअसल महिला ने अपने नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट में एक यािचका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 19 मार्च 2025 को याचिकाकर्ता के दावे का 90 दिनों में निराकरण करने के आदेश राज्य सरकार और सागर कलेक्टर को दिए थे। इस समयसीमा के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर यह यािचका दािखल की गई थी।

गेहूँ की हेरा-फेरी में शामिल 10 हजार का ईनामी आरोपी अमन पाण्डे गिरफ्तार
Author: Jai Lok






