Download Our App

Home » अपराध » दवाई ना देने पर चलाई थी गोली चार आरोपियों की हुई शिनाख्त

दवाई ना देने पर चलाई थी गोली चार आरोपियों की हुई शिनाख्त

जल्द होगी गिरफ्तारी

जबलपुर (जय लोक)
बस स्टेण्ड चौकी अंतर्गत गौ माता चौक के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक पर गोलियां चलाने वाले कार सवार बदमाशों की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। वहीं विवाद का कारण दवाई ना देना बताई जा रही है। जिसमें मेडिकल संचालक द्वारा कार सवार युवक को दवा ना देने के कारण सभी युवक भडक़ गए और पहले तो मारपीट की फिर दवा दुकान संचालक से मिलने आए उसके मित्र पर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं भागते हुए आरोपियों ने फायरिंग भी की।
बस स्टेण्ड चौकी प्रभारी नितिन पांडे ने बताया कि युवकों का विवाद न्यू गंगा मेडिकल स्टोर संचालक के साथ हुआ था। कार सवार युवक मेडिकल स्टोर में दवा लेने पहुँचे थे लेकिन मेडिकल दुकान संचालक ने दवा देने से इंकार कर दिया जिसके बाद आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। इस मामले में पुलिस को घायल प्रभात कालोनी निवासी राहुल सिंह ने बताया कि वह अपने मेडिकल संचालक मित्र से मिलने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान चार युवक कार में आए और उससे विवाद करने लगे। कुछ देर बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दुकान के बाहर हवाई फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि आरोपियों में दो युवक शुक्ला नगर के रहने वाले हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » दवाई ना देने पर चलाई थी गोली चार आरोपियों की हुई शिनाख्त

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!