Download Our App

Home » Uncategorized » कार की टक्कर से स्कूली वैन पलटी

कार की टक्कर से स्कूली वैन पलटी

हादसे में 8 स्कूली छात्र घायल, तीन बच्चों को लगी गंभीर चोटें

जबलपुर (जय लोक)। आज दोपहर सडक़ पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार की लापरवाही से स्कूली बच्चे घायल हो गए। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत स्कूली बच्चों को घर लेकर जा रही स्कूली बस से कार की टक्कर से पलट गई। कहा जा रहा है कि कार चालक की लारवाही से यह हादसा हुआ है। जिससे एक निजी स्कूल के कक्षा तीसरी और पाँचवी पढऩे वाले एक दर्जन छात्र घायल हुए हैं। हादसे में घायलों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं पुलिस ने कार और बस जप्त कर हादसे की जाँच शुरू कर दी है।
मामला संजीवनी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां आज दोपहर को ब्रिटिश स्कूल की बस बच्चों को घर छोडऩे जा रही थी। तभी गढ़ापुरवा रोड पर एक कार ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस और कार दोनों क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं इस हादसे में बस में सवार स्कूली छात्रों को चोटें पहुँची। 8 छात्रों को सिर, नाक और चेहरे पर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिससे टक्कर लगते ही स्कूली वैन पलट गई।

वैन में फंसे बच्चों में मची चीख पुकार
हादसे से घबराए वैन में फंसे स्कूली छात्रों में चीखपुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल बस से बच्चों को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गढ़ा और संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को मेडिकल अस्पताल भिजवाया। तीन बच्चों को गंभीर चोटें आने पर चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल बच्चों को देखकर परिजनों में चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया।

कार चालक गिरफ्तार
हादसे के बाद संजीवनी नगर पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कार और बस को भी जप्त कर लिया है।

हादसे में घायल बच्चे
हादसे में वैन में सवार आदर्श-अधर्व कुशवाह, रिशि साहू- कौशलेंद्र, ललित तिवारी, आध्या साहू, रियाज राय, वैदेही राठौर, आराध्या ठाकुर, अधर्व साहू को चोटें पहुँची हैं।

वीडियो आया सामने
वहीं इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ। हादसे के दौरान कार तेज रफ्तार से आई और स्कूली वैन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने किसी तरह बच्चों को स्कूली वैन से बाहर निकाला। वहीं बच्चे इस हादसे के बाद घटराए हुए भी नजर आ रहे हैं।

मंत्री राकेश सिंह ने ली बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी
कार और स्कूल वेन की टक्कर में घायल हुए बच्चों के समुचित उपचार के निर्देश लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दिये हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से पूरी जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से भी चर्चा कर बच्चों के स्वास्थ्य और उन्हें दिये जा रहे उपचार के बारे में पूछताछ की। मंत्री श्री सिंह ने बच्चों के उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को दिए हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अरविन्द शर्मा के अनुसार दुर्घटना में घायल सभी बच्चों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज की केजुअल्टी में उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सक उन पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायल बच्चों में से एक बच्चे के जबडे में फ्रेक्चर है। बच्चों के एक्सरे और अन्य जरूरी जांचे कराई जा रही हैं।

 

महाकौशल के औद्योगिक विकास और निवेश विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कार की टक्कर से स्कूली वैन पलटी
error: Content is protected !!