Download Our App

Home » Uncategorized » शहर को मिला सौगात का सफर, विकास का पहिया

शहर को मिला सौगात का सफर, विकास का पहिया

मुख्यमंत्री परिवहन बस सेवा का हुआ शुभारंभ

जबलपुर (जय लोक)। शहरवासियों लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक और सौगात भरा रहा। आज शहर और ग्रामीण इलाकों के बीच आवागमन को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री परिवहन बस सेवा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। अब इन बसों से सफर होगा और भी आसान, आरामदायक और किफायती होगा। इस बेहतरीन पहल से न केवल आम जनता को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी, बल्कि सुदूर क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, रत्नेश सोनकर नगर अध्यक्ष, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, अभिलाष पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी तथा मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत आज आईएसबीटी में वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों ने बसों को शहर एवं अंतरशहरी मार्गों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम-ई बस सेवा रवाना की गई।

इंटर सिटी मार्ग- जबलपुर से छिंदवाड़ा 6 बस, जबलपुर से बालाघाट 2 बस, जबलपुर से सागर 2 बस रवाना की गईं।

अंतरशहरी मार्ग
इसके साथ ही अंतरशहरी मार्ग के लिए जबलपुर से कटंगी  2 बस, जबलपुर से मझोली 2 बस, जबलपुर से सिहोरा 2 बसे रवाना की गईं।

शहर के इन रास्तों पर मिलेगी सुविधा
मदर टेरेसा नगर से रांझी घाना वाया घमापुर, आई.एस.बी.टी.से तिलवारा घाट वाया कछपुरा ब्रिज, आई.एस.बी.टी.से से ग्वारीघाट वाया त्रिमूर्ति नगर, रेलवे स्टेशन से पनागर वाया दमोहनाका, आईएसबीटी से बरेला वाया तीन पत्ती, रेलवे स्टेशन से भेड़ाघाट वाया अंधमूक बाईपास, आई. एस. बी. टी.से एयरपोर्ट वाया रेलवे स्टेशन।

ये हैं विशेषताएँ
सुलभ यात्रा: कम किराए में आधुनिक और आरामदायक बसों की सुविधा।
बेहतर कनेक्टिविटी: शहर से ग्रामीण अंचलों तक आसान पहुंच।
सुरक्षित सफर: यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए संचालन।

 

 

महाकौशल के औद्योगिक विकास और निवेश विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शहर को मिला सौगात का सफर, विकास का पहिया
error: Content is protected !!