
जगदीश की हत्या करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर (जय लोक)। कुंडम थाना अंतर्गत कल्याणपुर गांव में हुई जगदीश मरावी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से चौकाने वाले बयान सामने आए हैं। जिसमें आरोपी की ओर से कबूल किया गया है कि यह हत्या जगदीश से रंजिश की वजह से नहीं बल्कि दोनों की पत्नी के बीच हुए विवाद की वजह से की गई है। मामले में दो आरोपी शामिल थे जिसमें एक आरोपी फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कुंडम थाना प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि जाँच में यह बात सामने आई है कि जगदीश और परिवा की पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार आमने सामने आ गए।
दोनों की पत्नियों के बीच हुये विवाद ने कुछ दिनों बाद खुनी रूप ले लिया। आरोपी ने कई दिनों पूर्व से ही जगदीश की हत्या करने की योजना बना ली थी। बुधवार शाम को जगदीश जब अपनी टपरिया पहुँचा तो दोनों आरोपी ताक में बैठे थे। रात में जगदीश के सोते ही परिवा और उसका साथी हिमांगी पहुंचे और कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए।

परिवा के घर पहुँची पुलिस मिला ताला
पुलिस का शक उस वक्त और गहरा गया जब पुलिस गांव में ही रहने वाले परिवा के घर पहुँची यहां उसके परिवार में कोई नहीं था वहीं परिवा भी फरार हो गया था। इसी बीच पुलिस ने परिवा के साथी हिमांगी को गिरफ्तार कर लिया जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अब परिवा के साथ साथ उसके परिवार की भी तलाश कर रही है।

आरोपी भी था भागने की फिराक में
पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह भी भागने की फिराक में था। ग्रामीणों ने वारदात की रात को दोनों को साथ में देखा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे भागने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

इनका कहना है
जगदीश की हत्या करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरेापी परिवा फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों की पत्नियों के बीच हुए पुराने विवाद को लेकर यह हत्या की गई है।
सतीश कुमार अंधवान, थाना प्रभारी
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में तीन महीने से लापता युवक अंदर ही मिला
Author: Jai Lok






