Download Our App

Home » Uncategorized » एसआईआर पर हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस से सवाल, किसके इशारे पर हो रहा विरोध?

एसआईआर पर हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस से सवाल, किसके इशारे पर हो रहा विरोध?

मैहर। भाजपा के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार को मैहर पहुंचे। मैहर प्रवास के दौरान उन्होंने मां शारदा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे पार्टी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्ढ्ढक्र को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया दी। हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस विदेशी ताकतों के इशारे पर देश का अधिकार लेना चाहती है? उन्होंने कहा कि स्ढ्ढक्र का उद्देश्य मतदाता सूची को व्यवस्थित करना और फर्जी, डुप्लीकेट अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस जिस तरह से विरोध कर रही है, उसे लेकर उसे यह भी याद रखना चाहिए कि पूर्व में भी अलग-अलग सरकारों के कार्यकाल में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जाता रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में भी इस तरह की प्रक्रिया अपनाई गई थी। उन्होंने कहा कि एसआईआर किसी एक राजनीतिक दल की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने की चुनावी प्रक्रिया है।

 

 

पत्नी के विवाद में पति का हुआ कत्ल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एसआईआर पर हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस से सवाल, किसके इशारे पर हो रहा विरोध?
error: Content is protected !!