Download Our App

Home » Uncategorized » काम्बिग गश्त ने बदमाशों को पहुँचाया सलाखों के पीछे

काम्बिग गश्त ने बदमाशों को पहुँचाया सलाखों के पीछे

5 घंटे में पकड़े गए 224 वारंटी, चाकू के साथ चार गिरफ्तार

जबलपुर (जय लोक)। लंबे समय से फरार चल रहे बदमाशों के मंसूबों पर कल रात पुलिस कीे काम्बिंग गश्त ने पानी फेर दिया। जिन आरोपियों की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी वे कल रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने काम्बिंग गश्त में गली मोहल्लों, मार्गों पर दबिश दी। इसके साथ ही बदमाशों के घरों पर पहुँचकर शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिसमें महज पाँच घंटे में ही पुलिस के हाथ 224 वारंटी लग गए।

थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर कल रात्रि 9 बजे से रात्रि 2 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ  के कॉम्बिग गस्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है।
कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 112 गैर म्यादी वारिटयों एवं 83 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 29 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 बॉटल एवं 96 पाव देशी/अंग्रेजी शराब तथा 47 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी है। इसी प्रकार कांबिंग गस्त के दौरान चाकू रखकर घूमते हुए 4 आरोपियों को पकड़ा जाकर 4 चाकू जप्त किये गये।
इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

 

जंतर-मंतर प्रदर्शन: पुलिस अफसरों पर ३ महिला पत्रकारों ने लगाए यौन उत्पीडऩ के आरोप

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » काम्बिग गश्त ने बदमाशों को पहुँचाया सलाखों के पीछे
error: Content is protected !!