Download Our App

Home » Uncategorized » शिक्षक भर्ती पर राहुल ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, कहा एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?

शिक्षक भर्ती पर राहुल ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, कहा एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?

भोपाल/दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। 29 सितंबर 2026 को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
इंदौर में कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने उठाई पदवृद्धि की मांग: राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि इंदौर में छात्रा की गुंज कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पदवृद्धि की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहले से ही एक लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं और इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसके बावजूद शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के केवल 13,089 और वर्ग-2 के केवल 10,800 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
सीमित पदों के कारण युवाओं को पक्की नौकरी का इंतजार: राहुल गांधी ने कहा कि युवा अभ्यर्थियों की मांग है कि शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और हजारों युवाओं को नौकरी का मौका मिल सके। उन्होंने पत्र में कहा कि कई अभ्यर्थी परीक्षा में अच्छे अंक ला चुके हैं और कई अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ा भी रहे हैं। लेकिन सीमित पदों के कारण वे पक्की नौकरी से वंचित हैं। इंतजार करते-करते कई अभ्यर्थी आयु सीमा के करीब पहुंच चुके हैं।

 

 

अधिवक्ता दीपक पटैल की 6 माह के लिए सदस्यता समाप्त, जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में लिया गया निर्णय

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शिक्षक भर्ती पर राहुल ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, कहा एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?
error: Content is protected !!