Download Our App

Home » अपराध » फ्लाईओवर निर्माण के नीचे चेरीताल रोड पर दुर्घटना में युवक की मौत

फ्लाईओवर निर्माण के नीचे चेरीताल रोड पर दुर्घटना में युवक की मौत

जबलपुर जय लोक आज शाम करीब 4:30 के करीब चेरीताल रोड पर पुलिस क्वार्टर के ठीक सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीच चल रहे रोड निर्माण के कार्य में एक युवक की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई थी। लाश जिस स्थल पर मिली है वहां पर सिर्फ फ्लाईओवर निर्माण कर रही एनसीसी कंपनी का कार्य चल रहा है और आम जनों एवं वाहनों के लिए वह मार्ग बंद है। संभावना व्यक्ति की जा रही है कि यह दुर्घटना कंपनी कार्य में लगे किसी भारी वाहन घटित हुई है। क्योंकि उस स्थान पर केवल निर्माण कार्य में लगे वाहन ही जा सकते हैं। युवक गाड़ी के नीचे कैसे आया, किस परिस्थिति में दुर्घटना हुई इस बात की छानबीन पुलिस कर रही है। मृतक युवक की उम्र 28- 30 साल के करीब बताई जा रही है। मृतक के गर्दन और सर के ऊपर से भारी वाहन गुजर गया है जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » फ्लाईओवर निर्माण के नीचे चेरीताल रोड पर दुर्घटना में युवक की मौत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!