Download Our App

Home » राजनीति » दिनेश और सौरभ की घोषणा से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार सोशल मीडिया में सक्रिय हुए कांग्रेस मैदान में उतारने का इंतजार

दिनेश और सौरभ की घोषणा से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार सोशल मीडिया में सक्रिय हुए कांग्रेस मैदान में उतारने का इंतजार

जबलपुर (जय लोक)
कल 23 मार्च को जबलपुर कांग्रेस के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणा अधिकृत रूप से हुई। पहले घोषणा नगर कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में सौरभ नाटी शर्मा की हुई।  महापौर और नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह के कांग्रेस छोडक़र भाजपा में जाने के बाद से यह पद खाली था और सौरभ शर्मा इस पद के प्रमुख दावेदारों में से एक थे। दूसरी महत्वपूर्ण घोषणा लोक सभा प्रत्याशी को लेकर हुई। हालांकि 2 दिन पहले से ही यह तय माना जा रहा था कि पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव को ही लोक सभा का प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस मैदान में उतरेगी। इस बात की अधिकृत घोषणा कल हो गई। इन दोनों नेताओं के  नाम की घोषणा होने के बाद कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।
यह बात शत प्रतिशत सत्य है कि विधानसभा में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस का कार्यकर्ता हतोत्साहित और निराश था। दूसरा झटका जगत बहादुर सिंह अन्नू के  महापौर और नगर अध्यक्ष के पार्टी छोड़ जाने से लगा। अब संगठन अध्यक्ष  के लिए नई नियुक्ति हो जाने पर अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति हो जाएगी। इसके बाद कांग्रेस पूरी जोर-शोर के साथ चुनावी मैदान में नजर आएगी।  इन दो महत्वपूर्ण नामों की घोषणा होने के बाद से ही सभी कांग्रेसी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं। कल और परसों दो दिन होली के त्यौहार के कारण सभी पारिवारिक और सामाजिक रूप से व्यस्त रहेंगे। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मैदान में उतारने का इंतजार रहेगा।
जल्द नियुक्त होंगे पदाधिकारी
सूत्रों को कहना है कि नगर अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद जल्द ही नगर कांग्रेस की बॉडी के लिए नियुक्तियां की जाएगी। हालांकि लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पास बहुत ही कम समय है और इस कम समय में उन्हें बहुत बड़ा लक्ष्य पूरा करना है। नगर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और ब्लॉक लेवल तक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को सक्रिय कर ऐसे चुनावी में कांग्रेस बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » दिनेश और सौरभ की घोषणा से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार सोशल मीडिया में सक्रिय हुए कांग्रेस मैदान में उतारने का इंतजार