Download Our App

Home » Uncategorized » अहिंसा रन का कार्यक्रम मतदाता जागरूकता के साथ

अहिंसा रन का कार्यक्रम मतदाता जागरूकता के साथ

जबलपुर, (जयलोक)
कलेक्टर दीपक सक्सेना के मार्गदर्शन में जिला पंचायत की सीईओ व स्वीप के नोडल अधिकारी श्रीमती जयति सिंह और अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता के लिये रन फॉर डेमोक्रेसी और अहिंसा रन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। प्रतिवर्षानुसार होने वाले अहिंसा रन में इस बार रन फॉर डेमोक्रेसी को जोडक़र मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का एक अभिनव कार्ययोजना तैयार की गई। मतदाता जागरूकता के इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नगर निगम तथा जीतो परिवार  के संयुक्त तत्वाधान में अहिंसा के मार्ग पर विश्व में शांति और सद्भाव को बड़ावा देने तथा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करने पर जोर दिया जायेगा। इसके साथ ही शहर को स्वच्छ रखने के लिये स्वच्छता अभियान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित करने आगामी 31 मार्च को जबलपुर में  रन का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में जबलपुर के सभी आयुवर्ग, धर्म, संस्कृति के शामिल महिला-पुरूष धावकों के स्वागत के लिए आयोजन के मार्गो पर आकर्षक रंगोली सजाई जायेगी, जगह-जगह स्वागत के लिए मंच एवं मनोरंजक सुविधाएँ रहेंगी, जहॉं पर रन फॉर डेमोक्रेसी, स्वच्छता एवं अहिंसा परमोधर्म की धुन के बीच धावक उत्साह और भरपूर उमंग के साथ दौड़ेगें तथा मतदान, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देगें। रन फॉर डेमोक्रेसी, अहिंसा रन और स्वच्छता रन की शुरूआत 31 मार्च को सुबह 6 बजे कमानिया गेट से शुरू होकर बड़ा फुहारा, खजानची चौक, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, राजीव गांधी चौक, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, लार्डगंज थाना तक तीन किलोमीटर का रन होगा। जिला प्रशासन और जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा आयोजित की जा रही इस अहिंसा रन की प्रारंभिक तैयारियों को बैठक में आज अंतिम रूप दिया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि यह वोट फॉर डेमोक्रेसी,19 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान,अहिंसा एवं स्वच्छता रन  के संदेशों को प्रचारित करेगी। दुनिया में शांति और सद्भाव के साथ मतदान प्रतिशत बड़ाने और स्वच्छता को अपनाने के लिये जिलेवासियों से आग्रह किया गया कि, वे इस दौड़ में शामिल हों। बैठक में बताया गया कि इस दौड़ में शामिल होने के लिये  इसकी साइट पर जाकर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करना होगा।अहिंसा रन के को-ऑर्डिनेटर संजीव चौधरी ने 31 मार्च को आयोजित होने वाले इस अदभुत रन के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अहिंसा रन के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अहिंसा रन का कार्यक्रम मतदाता जागरूकता के साथ
error: Content is protected !!