Download Our App

Home » Uncategorized » ठग सुकेश से जुड़े 200 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नोरा को कोर्ट ने भेजा समन

ठग सुकेश से जुड़े 200 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नोरा को कोर्ट ने भेजा समन

नई दिल्ली (जयलोक)। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया गया है। यह मामला एक बिजनेसमैन की पत्नी के साथ हुई धोखाधड़ी से संबंधित है। ईडी इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें नोरा फतेही का नाम सामने आया है। ईडी उन्हें इस मामले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाती रही है और अब कोर्ट ने उनके नाम समन जारी किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी की जांच में खुलासा हुआ था कि नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर की ठगी की रकम से कई महंगे उपहार मिले थे। इनमें एक बीएमडब्ल्यू कार, एक आईफोन और कई कीमती बैग शामिल थे। जांच अधिकारियों ने उन्हें इस सिलसिले में कई बार पूछताछ के लिए बुलाया भी था। जानकारों के मुताबिक नोरा ने जांच में पूरा सहयोग दिया और बताया कि उन्हें सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने खुद को इस साजिश का शिकार बताया है।
ईडी ने अपनी चार्जशीट में नोरा फतेही को आरोपी नहीं बनाया है, बल्कि उन्हें सरकारी गवाह के तौर पर पेश किया है। हालांकि नोरा फतेही ने बाद में जैकलीन फर्नांडिस और कुछ अन्य लोगों पर मानहानि का केस दायर किया।

 

केंट में अपराध के खिलाफ विधायक अशोक रोहाणी का कड़ा कदम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ठग सुकेश से जुड़े 200 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नोरा को कोर्ट ने भेजा समन
error: Content is protected !!