Download Our App

Home » Uncategorized » रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: फरार केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार

रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: फरार केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार

हिरासत से भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली
भोपाल । राजधानी भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या कर करीब एक महीने से पुलिस को चकमा दे रहे उनके केयरटेकर वरुण कुमार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल पुलिस ने उसे आगरा से दबोचा। भोपाल लाते समय मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मुगालिया छाप के पास आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस टीम के साथ झूमाझटकी की। पुलिस के रोकने के प्रयास के बावजूद जब वह भागने लगा तो पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। शॉर्ट एनकाउंटर के बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा करने की तैयारी में है।
30 सितंबर की रात घर में की थी रिटायर्ड आईएएस की हत्या
भोपाल के सूरज नगर स्थित आवास में 30 सितंबर की रात सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद उनके केयरटेकर वरुण कुमार पर हत्या का संदेह गहराया और वह घटना के बाद से ही फरार था। पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी मानकर तलाश शुरू की थी। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी का दबाव भी लगातार बढ़ रहा था।

 

मुख्यमंत्री की पदयात्रा को सफल बनाने में मंत्री राकेश सिंह ने झोंकी ताकत, हर वर्ग को किया जा रहा है शामिल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: फरार केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री और मंत्री की उपस्थिति में हुआ एतिहासिक निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

जिले की सबसे बड़ी निबंध प्रतियोगिता में दो समूहों में आदित्य मिश्रा और रिया सिंह ने पाया प्रथम स्थान विद्यार्थियों

Live Cricket

error: Content is protected !!