Download Our App

Home » Uncategorized » उपमुख्यमंत्री और मंत्री की उपस्थिति में हुआ एतिहासिक निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

उपमुख्यमंत्री और मंत्री की उपस्थिति में हुआ एतिहासिक निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

जिले की सबसे बड़ी निबंध प्रतियोगिता में दो समूहों में आदित्य मिश्रा और रिया सिंह ने पाया प्रथम स्थान
विद्यार्थियों के निबंध प्रकाशित कराएं, प्रदेश के अन्य स्कूलों को भी मिलेगी प्रेरणा : उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा

जबलपुर (जय लोक)। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम के सहयोग से  मित्र संघ द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस बार जिले की सबसे बड़ी निबंध प्रतियोगिता में 8500 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में गु्रप ए में प्रथम आदित्य मिश्रा जॉय सीनियर सेकेंडरी विजय नगर ने प्रथम तथा गु्रप बी में रिया सिंह सेंट जोसेफ  हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मित्रसंघ द्वारा निर्धारित इनाम की राशि के अलावा महापौर जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू द्वारा अपनी ओर से दोनों गु्रपों में ईनाम की राशि से विजेताओं को इस बार भरपूर नगद ईनाम की राशि प्राप्त हुई है। दोनों गु्रप के प्रथम विजेताओं को मित्रसंघ द्वारा 11-11 हजार की राशि के साथ ही महापौर द्वारा 15-15 हजार रूपये की राशि और दिए जाने से प्रथम गु्रप के विजेताओं को 26-26 हजार रूपये की बड़ी राशि पुरस्कार के रूप में प्राप्त हुई हैं।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि नई पीढ़ी ही देश का भविष्य है। विद्यार्थियों को जबलपुर के विकास, नगर निगम की भूमिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जोडऩे का यह रचनात्मक प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के निबंधों का प्रकाशन भी कराया जाए, ताकि उनकी प्रतिभा और विचार अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को देश और प्रदेश के विकास को समझने का अवसर मिला है। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा अपने निबंधों में प्रस्तुत किया। इन निबंधों के प्रकाशन से दूसरे विद्यालयों और मध्यप्रदेश के अन्य शहरों को भी ऐसे आयोजन करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आयोजकों और कार्यक्रम के मुख्य प्रेरणास्त्रोत महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू की सराहना की।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि नगर निगम और मित्रसंघ के संयोजक पत्रकार श्री परितोष वर्मा की ओर से लंबे समय से विद्यार्थियों को देश की उपलब्धियों, केंद्र सरकार के कार्यों और जबलपुर के विकास से परिचित कराने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की जानकारी मिलने के साथ अपनी जानकारी और समझ का आंकलन करने का अवसर भी मिलता है।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की विरासत को संजोने वाले जबलपुर शहर के विकास और नगर निगम की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाना इस आयोजन की विशेष उपलब्धि है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी नई जानकारियां सीखने का अवसर मिलता है।
स्वच्छता बनाए रखने की दिलाई शपथ
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे घरों का कचरा सडक़ पर नहीं फेंकेंगे और न ही किसी को ऐसा करने देंगे। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखकर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही देंगे। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा खरीदारी के लिए कपड़े से बनी थैली का इस्तेमाल करने का संकल्प लिया।
महापौर ने बढ़ाया उत्साह
महापौर श्री जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए इस अवसर पर कहा कि आज के छात्र-छात्राएं भविष्य में नागरिक बनेंगे। इसलिए बच्चों में अभी से नागरिक दायित्व का बोध कराने का प्रयास निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से किया जा रहा है। बच्चे शहर, प्रदेश और देश के विकास के लिए अच्छी सोच रखते हैं।
कार्यक्रम ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, विधायक श्री अशोक रोहाणी, विधायक अभिलाष पांडे, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
गु्रप ए के जिला स्तरीय विजेता है
प्रथम आदित्य मिश्रा जॉय सीनियर सेकेंडरी विजय नगर, द्धितीय भावना पटेल सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल टीएफआईआर, तथा तृतीय स्थान जयवर्धन खुरासिया सेंट जोसेफ  कॉन्वेंट स्कूल, रांझी ने प्राप्त किया।
गु्रप बी के विजेता
प्रथम स्थान रिया सिंह सेंट जोसेफ  हायर सेकेंडरी स्कूल, द्धितीय अंजलि जैन विड्स स्कूल नीमखेड़ा तथा तृतीय चंचल जैन, प्रतिभा स्थली स्कूल ने प्राप्त किया।
राबिया और तनिष्क ने जीती साइकिल
इस आयोजन के अवसर पर दोनों गु्रप में प्रथम 10-10 विजेताओं से प्रश्नोत्तर किए गए। इस प्रश्नोत्तर में गु्रप ए में राबिया फातिमा क्राइस्ट चर्च कोयड तैय्यब अली ने तथा गु्रप बी के तनिष्क राय आरके इंडियन पब्लिक स्कूल ने साइकिल जीती।

 

एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का मार्च

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » उपमुख्यमंत्री और मंत्री की उपस्थिति में हुआ एतिहासिक निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री और मंत्री की उपस्थिति में हुआ एतिहासिक निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

जिले की सबसे बड़ी निबंध प्रतियोगिता में दो समूहों में आदित्य मिश्रा और रिया सिंह ने पाया प्रथम स्थान विद्यार्थियों

Live Cricket

error: Content is protected !!