Download Our App

Home » Uncategorized » कारोबारी को हनीट्रेप में फंसाकर 40 लाख की वसूली

कारोबारी को हनीट्रेप में फंसाकर 40 लाख की वसूली

भोपाल (जयलोक)। राजधानी में प्रतिष्ठित व्यवसायी को हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाकर 40 लाख रुपये ऐंठने तथा बाद में डेढ़ करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग करने का मामला सामने आया है। पीडि़त व्यवसायी की शिकायत पर बागसेवनिया थाना पुलिस ने एक महिला, उसके पति और पिता समेत तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर यह पूरी रकम ऐंठी गई।
झूठे मामले का डर दिखाकर की वसूली
पीडि़त व्यवसायी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पूरे घटनाक्रम की शुरुआत दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के साथ हुई थी। आरोपियों की धमकी के दबाव में आकर उन्होंने शुरुआत में महिला को पांच लाख रुपये दिए और फिर 10 लाख रुपये नकद सौंपे। इस लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लिखित अनुबंध भी तैयार हुआ था। व्यवसायी के अनुसार, इन मूल अनुबंध पत्रों पर महिला, उसके पति और अन्य गवाहों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। इस दस्तावेज में महिला के पिता रामकृष्ण देवड़ा को भी एक गवाह के तौर पर शामिल किया गया है।
थाने में शिकायत और फिर समझौता
नकद रकम हासिल करने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा और महिला ने एमपी नगर पुलिस स्टेशन में व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म संबंधी शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद एक मध्यस्थ के माध्यम से शिकायत वापस लेने के बदले 40 लाख रुपये की मांग रखी गई। 25 लाख रुपये में स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता हुआ। व्यवसायी ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा, परिवार की गरिमा और वर्षों के सम्मान को बचाने के लिए 10 लाख रुपये तथा 15 लाख रुपये के दो चेक महिला को दे दिए। भुगतान मिलने के उपरांत महिला ने थाने से अपनी शिकायत वापस ले ली।
डेढ़ करोड़ की नई माँग और धमकियाँ
लाखों रुपये का भुगतान करने के बाद भी आरोपियों की पैसों की लालसा समाप्त नहीं हुई। कुछ समय बीतने के बाद महिला के पति और पिता ने व्यवसायी को फोन करके सीधे डेढ़ करोड़ रुपये की नई मांग रख दी। रकम देने से मना करने पर उन्होंने पीडि़त को दोबारा दुष्कर्म और एससी/एसटी कानून के तहत झूठे मामले में फंसाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकियां दीं। पीडि़त व्यवसायी ने इन धमकियों से संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सऐप चैट के सारे साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं।

 

 

परिवार पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, पिता, पुत्री सहित दो बेटे घायल, आरोपी फरार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कारोबारी को हनीट्रेप में फंसाकर 40 लाख की वसूली
error: Content is protected !!