Download Our App

Home » Uncategorized » 29 में से कांग्रेस के केवल 6 पार्षद पहुँचे दिल्ली नेता प्रतिपक्ष ने नहीं की कोई पूर्व बैठक

29 में से कांग्रेस के केवल 6 पार्षद पहुँचे दिल्ली नेता प्रतिपक्ष ने नहीं की कोई पूर्व बैठक

2:00 बजे होना था रामलीला मैदान में आयोजन इस वक्त वापसी की ट्रेन पकड़ चुके थे नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा

जबलपुर (जय लोक)। 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर पूरे देश से कांग्रेसियों को एकत्रित होना था। वोट बचाओ देश बचाओ महा रैली में शामिल होने के लिए हर जिले से कांग्रेस के सदस्यों को शामिल करने का एक लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी जिला अध्यक्षों को अनुमानित तौर पर कम से कम 500 लोगों को इस महारैली में शामिल करने का टारगेट दिया था।
इसी प्रकार जो जिम्मेदार पदों पर बैठे हुए थे उन्हें भी अपने सभी साथियों को, अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचना था।  लेकिन जो सच निकाल कर सामने आया है उसके अनुसार तो जबलपुर के नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अकेले ही केवल मुंह दिखाई के लिए दिल्ली पहुंच गए। इसके अलावा जो पांच पार्षद दिल्ली पहुंचे वह भी अपने स्तर पर पार्टी की निष्ठा के प्रति पहुंच गए। जबलपुर में कांग्रेस के 29 पार्षद हैं लेकिन किसी भी पार्षद से नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली जाने की योजना या समय सीमा के बारे में कोई चर्चा नहीं की और ना ही उन्हें साथ चलने का आवाहन किया। इसके पीछे की मुख्य वजह यह थी कि इनका खर्चा कौन उठाएगा।
वहीं दूसरी सरगर्म चर्चा इस प्रकार की है कि रामलीला मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभी कांग्रेसियों को 2:00 बजे रैली में शामिल होने का आवाहन किया था, लेकिन एक तारीख को जिस दिन महा रैली आयोजित होना थी उस दिन जबलपुर के कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ जबलपुर वापसी के लिए 2:00 बजे वाली श्रीधाम एक्सप्रेस में बैठ चुके थे। यह चर्चा इसलिए भी सरगर्म है क्योंकि इन लोगों की मैदान में किसी भी बड़े नेता या भीड़ में शामिल होकर प्रदर्शन का हिस्से होने की कोई फोटो और वीडियो भी सामने नहीं आया है। जिसके कारण यह बात स्वयं  प्रमाणित होती है। कांग्रेस इस आंदोलन को लेकर बेहद ही गंभीर है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जो लोग  रैली में शामिल नहीं हुए जिनकी गैर हाजिरी दर्ज हुई ऐसे कई बड़े पदाधिकारियों पर भी कांग्रेस संगठन ने खुलकर कार्यवाही कर सख्त संदेश दिया है।दूसरी ओर नगर के 29 कांग्रेस पार्षद में से केवल पांच कांग्रेस पार्षद ही पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा को व्यक्त करने के लिए अपनी व्यवस्था पर सीधे दिल्ली पहुंचे। यहां तक कि इनमें से अधिकांश लोग एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे। लेकिन इन्होंने केवल वरिष्ठ नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर नारेबाजी करने तक अपने दिल्ली प्रवास को सीमित नहीं रखा बल्कि महारैली में शामिल हुए और अंतिम समय तक अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति भाव व्यक्त किया। सूत्रों के अनुसार जिन 29 में से जो पार्षद दिल्ली पहुंचे थे उनमें वकील अंसारी, सत्येंद्र चौबे, अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे पंडा, एवं अनुपम जैन शामिल थे। नेता प्रतिपक्ष बने बैठे अमरीश मिश्रा अकेले बिना पार्षदों से बैठक कर उन्हें साथ में लिए पहुंच गए थे और अधिकांश समय बड़े नेताओं के इर्द-गिर्द खड़े होकर फोटो खिंचवाने में ही समय बिता दिया। कांग्रेस पार्टी से जुड़े पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इस बात का दावा किया है कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष नगर निगम  अन्य लोगों को छोड़े अपने 29 पार्षदों को ही दिल्ली ले जाने में विफल साबित हुए है।  नगर अध्यक्ष को भी जिस बड़ी संख्या में जबलपुर से वरिष्ठ कांग्रेसजनों से लेकर युवा साथियों को एकत्रित कर साथ ले जाना था वैसे परिणाम सामने नहीं आए। केवल दावे में हजारों की संख्या का हल्ला किया जा रहा है।कांग्रेस पार्टी अब सभी जिलों का आकलन कर रही है तो इस प्रकार की सभी बातें निकलकर सामने आएंगी। जिसकी जैसी भूमिका रही है पार्टी उसके अनुरूप उसके प्रति कार्यवाही का भाव रखेगी।

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 29 में से कांग्रेस के केवल 6 पार्षद पहुँचे दिल्ली नेता प्रतिपक्ष ने नहीं की कोई पूर्व बैठक
error: Content is protected !!