Download Our App

Home » Uncategorized » महापौर ने अपने अधिकारियों को दिया बड़ा श्रेय, सफाई कर्मी हैं असली हीरो

महापौर ने अपने अधिकारियों को दिया बड़ा श्रेय, सफाई कर्मी हैं असली हीरो

परितोष वर्मा।
जबलपुर (जय लोक)। यह एक तस्वीर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने सोशल मीडिया पेज से साझा की है। इसके साथ अन्य तस्वीरें भी साझा की गई। लेकिन यह तस्वीर चर्चा में इसलिए है क्योंकि सफाई कर्मचारियों का नेतृत्व करने वाले यह अधिकारी शहर हित में काम करने के लिए घड़ी नहीं देखते। वैसे तो स्वास्थ्य विभाग में लगे हर व्यक्ति को सफाई योद्धा कहा जाता है लेकिन सहायक आयुक्त संभव अयाची, स्वास्थ अधिकारी अभिनव मिश्रा ने महापौर, आयुक्त के निदेर्शों के परिपालन में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जो तालमेल बनाया यह पुरस्कार उसका ही परिणाम है।
हालांकि अभी भी सुधार की जरूरत है और कुछ क्षेत्रों में सफाई की कमी नजर आती है। इस बात पर विपक्ष भी मुखर है। निश्चित ही आने वाले समय में सुधार की रणनीति भी बनेगी और उसके परिणाम भी दिखेंगे। जो सकारात्मक हुआ है उसे दुनिया सलाम कर रही है। सफाई व्यवस्था सम्भालने वाले अधिकारियों की एवं सफाई कर्मचारियों की मेहनत को नजर अंदाज करना भी उचित नहीं होगा।

बेहद तनाव, बेहद दबाव और बेहद चुनौतियों के बीच में नगर निगम की स्वछता टीम हर दिन काम करती है। सब लोग यह बात समझ सकते हैं कि इस पूरे स्वच्छता के युद्ध के असली हीरो सफाई कर्मचारी हैं। वह भी सिर्फ  इसलिए नहीं क्योंकि वे हाथों में झाड़ू पकड़े हैं या नाली नाले साफ करने का कार्य करते हैं बल्कि इसलिए भी क्योंकि सर्वाधिक आम जनता का तनाव उनको ही सीधे झेलना पड़ता हैं। ये असली योद्धा हैं जो सुबह 5 बजे से सडक़ पर नजर आते हैं  ठंड हो, गर्मी हो या बरसात हो लेकिन उनके कार्य में रुकावट नहीं आती।
यह सफाई कर्मचारी हर बात को बर्दाश्त कर अपने शहर को स्वच्छ बनाने की अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हैं। कई बार आरोप लगते हैं कि सफाई ठेकेदार जो इन्हें नियुक्त करते हैं वह महीनों इनकी सैलरी में रुकावट डालते हैं इसको लेकर पूर्व में भी कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं लेकिन हमारे सफाई योद्धा जो शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं अपने काम से पीछे नहीं हटते।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने दीपावली के दूसरे दिन सुबह 4 बजे आयुक्त अग्रिम कुमार के साथ अधिकारियों की टीम लेकर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया और इस कार्य में लगे सफाई कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व पर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उनकी हौसला अफजाई की। अब जो जबलपुर को जो सम्मान मिला है वह पूरे देश में शहर का डंका बज रहा है।

महापौर का फार्मूला प्रतिस्पर्धा से पाएंगे अच्छे परिणाम
विपक्ष का कहना भी अपनी जगह सही है कि अभी सफाई का सुधार बाकी है और बहुत सारे स्थान ऐसे हैं जहां सफाई के मापदंड पूरा होना जरूरी हैं। जल्द ही यह परिणाम भी नजर आएंगे। क्योंकि इस बार नगर निगम ने अपनी कार्यप्रणाली बदली है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने गिने-चुने सफाई ठेकेदारों के स्थान पर अब बाहर के ठेकेदारों को भी शहर की स्वच्छता का जिम्मा देने की रणनीति बनाई है यह रणनीति इसलिए भी काम आएगी क्योंकि जहां प्रतिस्पर्धा होती है वहां परिणाम अच्छे निकलकर सामने आते हैं।
महापौर के द्वारा सोशल मीडिया पेज पर साझा की गई तस्वीर में सहायक आयुक्त संभव अयाची और अभिनव मिश्रा स्वास्थ्य अधिकारी को भी मिले सम्मान और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों का उत्साह दर्शाती तस्वीर है। महापौर जगत बहादुर सिंह ने बड़ा दिल दिखाते हुए यह तस्वीर इसलिए भी साझा की है क्योंकि यही वह लोग हैं जो फोन पर, बैठकों में प्राप्त होने वाले निदेर्शों का परिपालन करने के लिए दिन-रात नहीं देखते और जरूरत पडऩे पर सरकारी नौकरी का टाइम खत्म होने के बाद भी देर रात तक मैदान में डटे रहते हैं। ऐसे अधिकारियों की हौसला अफजाई और इन्हें इतने बड़े सम्मान का श्रेय दिए देना महापौर श्री अन्नू का बड़प्पन ही है।
यह एक प्रकार का उत्साह वर्धन भी है जिसमें नगर निगम में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी और विशेष करके स्वास्थ्य विभाग के हर कर्मचारी से लेकर सडक़ों पर काम करने वाले सफाई मित्रों का उत्साह वर्धन कर उन्हें ऊर्जा से भर देने का महापौर का यह प्रयास है।

जबलपुर नगर निगम ने सीमित संसाधनों में काम करने के बाद आज देश में जो मुकाम हासिल किया है उसके पीछे महापौर जगत बहादुर सिंह की सोच, उनके द्वारा अधिकारियों को दिए गए लक्ष्य और उस लक्ष्य पर काम करने वाले अधिकारियों की सफलता ही असली कारण है।
स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले अधिकारियों पर भी दबाव कम नहीं होता है उन्हें अपने अधीनस्थ काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों की भी चिंता रहती है उनकी परेशानियों का भी ख्याल रखना पड़ता है। इसके साथ ही शहर के प्रति जवाबदारी का भी एहसास रहता है। इन सारी बातों के बीच निर्मित हुआ समन्वय और स्थापित हुई कार्यपद्धति का रास्ता ही आज जबलपुरवासियों को गौरवान्वित करने वाले पल लेकर आया है।

https://jailok.com/%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d/दैनिक जय लोक भी अपने शहर के स्वच्छता के असली योद्धाओं का सम्मान करता है उन्हें नमन करता है और उन्हें सैल्यूट करता है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » महापौर ने अपने अधिकारियों को दिया बड़ा श्रेय, सफाई कर्मी हैं असली हीरो

Top Headlines

राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा कहा- मोबाइल में मेरे सभी आरोपों के सबूत  

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए फोन टैपिंग

Live Cricket

error: Content is protected !!