Download Our App

Home » Uncategorized » गलती की चेलों ने गरियाये जा रहे गुरु

गलती की चेलों ने गरियाये जा रहे गुरु

तेज आवाज डीजे का शोर बना सोशल मीडिया पर आलोचना का कारण
युमो अध्यक्ष के मना करने के बाद भी उत्साही युवाओं ने फ्लाईओवर से लटकाए खतरनाक फ्लेक्स

जबलपुर (जयलोक)। कल भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविंद्र तिवारी के नेतृत्व में युवा संकल्प रैली का आयोजन किया गया। नि:संदेह रैली बेहद सफल रही हजारों की संख्या में युवाओं ने युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम में भाग लिया। दर्जनों मंच विभिन्न स्थानों पर बनाए गए जिनसे नवनियुक्त अध्यक्ष और युवा मोर्चा के साथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अधिक गर्मजोशी कई बार गलती का कारण बनती है और ऐसा ही कल अति उत्साही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कर दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी के मना करने के बावजूद भी जबलपुर की शान के रूप में स्थापित हो चुके फ्लाईओवर से बड़े-बड़े फ्लेक्स खतरनाक तरीके से लटकाए गए जो सीधे नीचे गुजरने वाले यातायात के प्रति खतरे का संकेत दे रहे थे और नीचे से गुजरने वाले लोग अपनी सांसे रोककर वहां से गुजरने मजबूर थे। दूसरा रानीताल चौक पर लगाए गए मंच पर दर्जनों बॉक्स और अतिरिक्त बेस ट्यूब के साथ लगाए गए डीजे का कान फोडू शोर इस पूरे आयोजन की आलोचना का बड़ा कारण बना। सोशल मीडिया पर खुलेआम लोगों ने इस मंच के वीडियो बना बनाकर डाले और प्रशासन के साथ ही भाजपा के नेताओं को खुलकर गरियाया कि वे अपने दल के युवा नेता और कार्यकर्ताओं पर अंकुश लगाने में असफल रहे हैं। अब ये तो वहीं कहावत सच होती नजर आ रही है कि गलती की चेलों ने और गरियाये जा रहे गुरु।

 

कलेक्टर ने किया अपर कलेक्टरों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गलती की चेलों ने गरियाये जा रहे गुरु

Top Headlines

राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा कहा- मोबाइल में मेरे सभी आरोपों के सबूत  

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए फोन टैपिंग

Live Cricket

error: Content is protected !!