Download Our App

Home » Uncategorized » अभा कायस्थ महासभा ने किया भगवान चित्रगुप्त का पूजन

अभा कायस्थ महासभा ने किया भगवान चित्रगुप्त का पूजन

जबलपुर (जयलोक)। यम द्वितीया के पावन पर्व पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा कायस्थ कुलदेव भगवान चित्रगुप्त का पूजन एवं सामूहिक महाआरती की गई। जिसमें बडी संख्या में कायस्थ जनों ने उपस्थित होकर भगवान चित्रगुप्त का हवन पूजन पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया एवं सामूहिक आरती की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चमन श्रीवास्तव ने सभी को भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन एवं दीपावली की शुभकामनायें देते हुये कहा कि पर्व हमारे जीवन में नयी उर्जा का संचार करते है, हमें गर्व है कि हमारा जन्म कायस्थ कुल में हुआ है और हमारा यह दायित्व है कि हम समाज की उत्तरोत्तर प्रगति के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करें जिससे समाज के प्रति व्यक्ति  लाभान्वित हो सके और कायस्थ समाज एक सबल एवं सुदृढ समाज के रूप में जाना जा सके। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चमन श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव सुनील श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, विवेक खरे, गौरव श्रीवास्तव, सुधीर खरे, बच्चन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, नीलेश भटनागर, राजेन्द्र श्रीवास्तव, शिखा भटनागर, प्रभा श्रीवास्तव, शालिनी निगम, बीना श्रीवास्तव, एड. हिमांशु खरे, विजय खरे, नवनीत श्रीवास्तव, आदि ने उपस्थित होकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

कलेक्टर ने किया अपर कलेक्टरों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अभा कायस्थ महासभा ने किया भगवान चित्रगुप्त का पूजन

Top Headlines

राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा कहा- मोबाइल में मेरे सभी आरोपों के सबूत  

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए फोन टैपिंग

Live Cricket

error: Content is protected !!