Download Our App

Home » Uncategorized » आजाद से खफा इंडिया गठबंधन, रास नहीं आ रही आजाद-ओवैसी की दोस्ती

आजाद से खफा इंडिया गठबंधन, रास नहीं आ रही आजाद-ओवैसी की दोस्ती  

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने हाथ मिला लिया है। दोनों दलों ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले सभी 403 सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। इस गठबंधन ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है। हालांकि, उनके इस कदम से विपक्षी गठबंधन इंडिया नाखुश है, जिसके नेता खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। विपक्षी खेमे में इस गठबंधन को भाजपा की बी टीम बताया जा रहा है। शिवसेना (यूबीटी) के एक सांसद ने इस गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ओवैसी का साथ देने वाले भी भाजपा के साथ हैं। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद से आत्मचिंतन करने को कहा कि वे किसके साथ जा रहे हैं। सांसद ने सवाल उठाया कि अगर ओवैसी भाजपा का समर्थन करते हैं, तो उनके साथ जाने का मतलब भाजपा के साथ होना है। उन्होंने दोनों दलों को भाजपा की बी या सी टीम करार दिया और कहा कि आजाद नाम होने के बावजूद वे आजाद नहीं रहेंगे। इन आरोपों का जवाब देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी को साथ आना होगा। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि यह मजबूती का गठबंधन है और भाजपा को हराना है तो वे साथ आएं। ओवैसी ने आजम खान की जेल यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हम हर पीडि़त के लिए लड़ेंगे और एसआईआर को बैक डोर से एनआरसी बताया। उन्होंने उन लोगों को वोट न देने की अपील की जो भाजपा को हरा पाने में नाकाम रहे हैं। ओवैसी ने बताया कि सीट बंटवारे पर बात हो चुकी है और सही वक्त आने पर इसका खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बी पार्टी कहने वालों से अपना रिकॉर्ड देखने को कहा और दावा किया कि यह मोर्चा भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प होगा। आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने राष्ट्रभक्ति का सबूत देने की जरूरत से इनकार किया। उन्होंने सरकार से सीमाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए अवैध मस्जिदों पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि वे एक-एक मस्जिद के लिए लड़ेंगे। आजाद ने भाजपा को रोकना चाहने वालों को अपने मोर्चा में शामिल होने का न्योता दिया और अन्य दलों पर अहंकार और महत्वाकांक्षा में डूबे होने का आरोप लगाया, जिसके चलते वे उनके प्रयासों पर ध्यान नहीं दे पाए।

 

कलेक्टर ने किया अपर कलेक्टरों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आजाद से खफा इंडिया गठबंधन, रास नहीं आ रही आजाद-ओवैसी की दोस्ती

Top Headlines

राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा कहा- मोबाइल में मेरे सभी आरोपों के सबूत  

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए फोन टैपिंग

Live Cricket

error: Content is protected !!