बांदा (एजेंसी/जयलोक)
मुख्तार अंसारी के शव को एंबुलेंस के जरिए बांदा से गाजीपुर ले जाया जाएगा। यहां काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां तैयारियां शुरू हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार (28 मार्च) रात को मौत हो गई। उसे उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। 9 डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
शुक्रवार को 3 डॉक्टरों के पैनल सहित 5 लोगों की टीम ने मुख्तार का पोस्टमॉर्टम किया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ पोस्टमॉर्टम दोपहर 1.30 बजे तक चला। मुख्तार का शव परिजन को सौंपा जाएगा। जिसके बाद सडक़ के रास्ते मुख्तार को पुश्तैनी घर गाजीपुर लाया जाएगा। यहां काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसी बीच मुख्तार के बेटे उमर ने बांदा डीएम को पत्र लिखा। मांग की है कि पिता मुख्तार का दिल्ली एआईआईएमएस में पोस्टमार्टम कराया जाए। हमारे परिवार को बांदा की चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। उधर, बांदा डीएम ने मुख्तार की मौत मामले की न्यायिक जांच के आदेश जारी किए हैं। इधर, पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
2.30 घंटे चला मुख्तार का पोस्टमॉर्टम
Post Views: 353
RELATED LATEST NEWS
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
Top Headlines
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
भोपाल (जयलोक) विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य साधने के बाद मप्र भाजपा अब सदस्यता अभियान में जुट
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
दैनिक जयलोक हुआ सम्मानित
September 7, 2024
6:59 pm