Download Our App

Home » Uncategorized » गांजा रखने की धमकी देने वाले एएसपी पर कार्यवाही करने मुख्यमंत्री से की विधायक ने माँग

गांजा रखने की धमकी देने वाले एएसपी पर कार्यवाही करने मुख्यमंत्री से की विधायक ने माँग

सिवनी (जयलोक)। सिवनी शहर के होटलों में प्रेमी जोड़ों के पहुंचने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा का एक होटल में नाबालिग को गांजा रखवाने की धमकी देने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को बबरिया रोड पर स्थित कनिष्क होटल में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी अपने स्टाफ के साथ जांच करने पहुंचे थे।यहां पर एक कमरे में प्रेमी जोड़ा मिला था। इस दौरान एडिशनल एसपी आक्रोश जाहिर कर रहे थे ।
वे वीडियो में अपने स्टाफ को यह कह रहे थे कि गांजा लेकर आओ और इस लडक़े के पास रखवाओ। गांजे के केस में फसाने की धमकी दे रहे थे। विधायक ने की शिकायत सोशल मीडिया पर हुए वायरल वीडियो और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर की शिकायत को लेकर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि एडिशनल एसपी मिश्रा झूठे केस में फंसने की धमकी देकर नरेंद्र ठाकुर को प्रताडि़त कर रहे हैं।

 

 

आसियान समिट के बीच क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होने आज मनीला रवाना होंगे प्रधानमंत्री

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गांजा रखने की धमकी देने वाले एएसपी पर कार्यवाही करने मुख्यमंत्री से की विधायक ने माँग

Top Headlines

हवाला कांड में छूकर निकल गई थी मुसीबत इस बार फँस गई एएसपी सहित उनकी वसूली फौज!

एएसपी दीपक मिश्रा एसडीओपी,  टीआईसहित 6 पुलिस कर्मचारी निलंबित! चार को आईजी जबलपुर ने निलंबित कर दो अधिकारियों की कार्यवाही

Live Cricket

error: Content is protected !!