Download Our App

Home » Uncategorized » आज शाम को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कैट की नई टीम लेगी शपथ

आज शाम को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कैट की नई टीम लेगी शपथ

जबलपुर (जयलोक)। मध्यप्रदेश के व्यापारिक संगठन को नई मजबूती और व्यापक पहचान देने की दिशा में कॉन्फेडरेशन ऑफ  ऑल इंडिया ट्रेडर्स मध्यप्रदेश एक महत्वपूर्ण आयोजन करने जा रहा है। आज भोपाल के मिंटो हॉल में शाम 6 बजे आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के सभी 55 जिलों की कैट टीमों को शपथ दिलाएंगे।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रवीण खंडेलवाल सांसद, चांदनी चौक महामंत्री, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, आशीष सुशांत अग्रवाल, मुख्य मीडिया सलाहकार, भारतीय जनता पार्टी विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश के सभी जिलों से कैट के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने बताया कि यह शपथ ग्रहण समारोह व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। प्रदेश की समस्त व्यापारी शक्ति एक मंच पर एकजुट होकर समृद्ध व्यापारी से समृद्ध मध्यप्रदेश की ओर के संकल्प को आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम संयोजक राजीव बडेरिया ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री एवं विशेष अतिथियों के आगमन पर व्यापारी समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
इस शपथ ग्रहण के माध्यम से कैट मध्यप्रदेश प्रदेश के व्यापार, उद्योग, रोजगार एवं व्यापारी हितों के लिए और अधिक संगठित एवं सशक्त रूप से कार्य करेगा।
ये हुए भोपाल रवाना
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजीव बड़ेरिया अध्यक्ष, राजा नागदेव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती पिंकी जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीण गुलाटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजपाल बजाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश डेंगरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कल्लू चिरोलिया उपाध्यक्ष, संजय चड्ढा उपाध्यक्ष,  संदीप भूरा उपाध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल (सुहागन) उपाध्यक्ष, विवेक गोस्वामी उपाध्यक्ष, श्री पुनीत हांडा उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, विशाल गुलाटीउपाध्यक्ष, निखिल पहवा महामंत्री, मनु शरद तिवारी मंत्री, कुलदीपक कोहली मंत्री, आशु अग्रवाल मंत्री,  मनोज जसाठी संगठन मंत्री, तरुण अग्रवाल सह महामंत्री, आशीष इंदुराख्या प्रचार मंत्री,  मयूर सिंघवी प्रचार मंत्री, राजीव नेमा कोषाध्यक्ष एवं अरुण निखराकार्यालय प्रभारी भोपाल रवाना हुए। संरक्षक मंडल में शामिल कैलाश गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, अजीत समदरिया, कमल ग्रोवर, मदन अवस्थी, दीपक अरोरा (लवली), संदीप विजन, नितिन चंडोक, नीटू भाटिया, मनीष कौशल (सी.ए.), गौतम नाहटा, सुनील सबलोक, अखिलेश मेहता, अशोक कोहली, अजगर अली, सुधीर सोनकर, राकेश कोहली, ओमप्रकाश अग्रवाल,  सुधीर भठीजा, पुनीत सेठी, निशांत खंडेलवाल, विशांत कौशल (विक्की), दीपक जैन एवं योगेंद्र सोनी शामिल हैं।
राजीव बड़ेरिया पुन: बने जबलपुर इकाई के अध्यक्ष
कॉन्फेडरेशन ऑफ  ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की जबलपुर जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर राजीव बड़ेरिया को पुन: नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है। राजीव बड़ेरिया के नेतृत्व में कैट की जबलपुर जिला इकाई आज भोपाल के ऐतिहासिक मिंटो हॉल में आयोजित ‘समृद्धि कलश शपथ ग्रहण समारोह’ में मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के समक्ष शपथ ग्रहण करेगी। पुन: जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर राजीव बड़ेरिया ने कहा कि समृद्ध व्यापारी से ही समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि कैट जबलपुर की पूरी टीम जिले के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार तथा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करेगी। आज भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन द्वारा कैट के जबलपुर जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया को सौंपी गई है। संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं के समन्वय का दायित्व सौंपा है। श्री राजीव बड़ेरिया ने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी टीम के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

आसियान समिट के बीच क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होने आज मनीला रवाना होंगे प्रधानमंत्री

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आज शाम को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कैट की नई टीम लेगी शपथ

Top Headlines

हवाला कांड में छूकर निकल गई थी मुसीबत इस बार फँस गई एएसपी सहित उनकी वसूली फौज!

एएसपी दीपक मिश्रा एसडीओपी,  टीआईसहित 6 पुलिस कर्मचारी निलंबित! चार को आईजी जबलपुर ने निलंबित कर दो अधिकारियों की कार्यवाही

Live Cricket

error: Content is protected !!