Download Our App

Home » Uncategorized » भोपाल नहीं अब जबलपुर में होगा कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च

भोपाल नहीं अब जबलपुर में होगा कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च

वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा के सुझाव को मिली अहमियत

जबलपुर (जय लोक)। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 26 नवंबर को होने वाले संविधान रक्षा मार्च को भोपाल के बजाय जबलपुर में करने का निर्णय लिया है। इसकी तारीखों को लेकर स्पष्टता जाहिर नहीं हुई है। अनुमानित तौर पर 12 दिसंबर और 22 दिसंबर की तारीख चर्चा में हैं। यह फैसला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और संगठन महासचिव संजय कामले के स्तर से साझा किया गया है। जबलपुर को हमेशा उसका महत्व मिले इस दिशा में प्रयासरत रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा  हर मंच पर जबलपुर के हक की आवाज उठाते हैं। श्री तन्खा ने इसी भाव से यह प्रस्ताव पार्टी को पूर्व में दिया था, कि हर बड़ा आयोजन केवल भोपाल में नहीं कुछ आयोजन जबलपुर में भी होना चाहिए क्योंकि जबलपुर की प्रदेश में राजनैतिक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हैं।
वरिष्ठ नेता श्री तन्खा के इस प्रस्ताव को पाटी ने पूरी अहमियत दी है और यह बड़ा आयोजन जबलपुर में करने का निर्णय लिया गया है। इस बाद की जानकारी कल प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्वयं विवेक तन्खा को दी कि यह बड़ा आयोजन अब जबलपुर में किया जाएगा।

इस निर्णय के पीछे के अन्य कारणों में यह बात भी चर्चा में हैे कि भोपाल में लगातार कार्यक्रमों की स्थिति के कारण अन्य जिलों में भी बड़े कार्यक्रम दिए जा रहे हैं।  इस मार्च के साथ कांग्रेस ‘वोट रक्षक अभियान’ शुरू करेगी। इसके तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं और पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर बूथ स्तर पर सत्यापन किया जाएगा। 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गांव स्तर पर बैठकें भी प्रस्तावित हैं।
12 दिसंबर को भोपाल में इंडिया गठबंधन के बैनर तले ‘वोट रक्षक मार्च’ और संयुक्त आमसभा की तैयारी थी, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े और अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक प्रतिबंधों और समय पर लोकतांत्रिक विरोध दबाने के आरोप लगाए हैं।
राजधानी भोपाल में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को आयोजित होने वाले कांग्रेस के विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ के स्थान में बदलाव कर दिया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने दी है।

मुकेश नायक ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को आयोजित होने वाला विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ अब भोपाल के स्थान पर जबलपुर में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक मार्च के माध्यम से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘वोट रक्षक अभियान’ का शुभारंभ किया जायेगा। संविधान रक्षा मार्च के जरिये संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की सुरक्षा का संदेश दिया जायेगा।
इस आयोजन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे।

सभी जिलों में 22 नवंबर तक होंगी बैठकें
जानकारी अनुसार, कांग्रेस द्वारा इस अभियान को पूरे प्रदेश में चलाएगी। इसके लिये पार्टी ने कार्यक्रम भी तय कर लिये हैं। कांग्रेस के अनुसार, प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। 22 नवंबर तक सभी जिलों में बैठकें आयोजित कर मंडलम अध्यक्षों, बूथ लेवल एजेंट, बूथ समिति सदस्यों और युवा कार्यकर्ताओंं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वोट बचाओ चौपालें लगाने गाँवों में जाएगी कांग्रेस
इस मार्च से पहले 22 नवंबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर वोट रक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस दौरान प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी। इसके बाद 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक गांवों में वोट बचाओ, देश बचाओ चौपालें लगाई जाएंगी। इनमें हटाए गये मतदाताओं, बुजुर्गों और पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा। इन चौपालों के जरिए लोगों को उनके मताधिकार और वोट के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

नशेड़ी ट्रक चालक ने तीन को सुलाया मौत की नींद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भोपाल नहीं अब जबलपुर में होगा कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च
error: Content is protected !!