Download Our App

Home » Uncategorized » मोदी ने बालेंद्र शाह को भेंट किया त्रिवेणी जल, नेपाली पीएम ने दी रुद्राक्ष की माला

मोदी ने बालेंद्र शाह को भेंट किया त्रिवेणी जल, नेपाली पीएम ने दी रुद्राक्ष की माला

नई दिल्ली (जयलोक)। भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को मुलाकात के दौरान दोनों देशों की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री को त्रिवेणी का जल भेंट किया, जबकि बालेंद्र शाह ने उन्हें रुद्राक्ष की माला भेंट की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता से पहले हुई। इस दौरान भारत-नेपाल संबंधों, आपसी सहयोग, व्यापार, ऊर्जा और कनेक्टिविटी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर रविवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा और पहली विदेश यात्रा है। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया, जहां राष्ट्रपति मुर्मू के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

 

जबलपुर से 1365 रुपए से शुरू हुआ इंडियन काफी हाउस का सफर और सौ कमरों का आलीशान होटल

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मोदी ने बालेंद्र शाह को भेंट किया त्रिवेणी जल, नेपाली पीएम ने दी रुद्राक्ष की माला
error: Content is protected !!