Download Our App

Home » Uncategorized » नामी होटल में जैन परिवार को परोस दिया गया चिकिन

नामी होटल में जैन परिवार को परोस दिया गया चिकिन

देर रात होटल में हंगामा, जैन समाज ने जताई नाराजगी

जबलपुर (जय लोक)। नागरथ चौक के पास स्थित कृष्णा प्लाजा होटल में संचालित रेस्टारेंट में देर रात जमकर हंगामा हुआ। यहाँ ग्राहक द्वारा पनीर चिल्ली माँगने पर होटल द्वारा चिकिन पकड़ा दिया गया। शाकाहारी खाना माँगने पर मांसाहारी खाना परोसने के मामले में ग्राहक द्वारा होटल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए गए। इस मामले में ग्राहक ने धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि आनंद भामोत्रा अपने परिवार के साथ कल रात होटल में भोजन करने पहुँचे थे। यहां उन्होंने परिवार के लिए पनीर चिल्ली आर्डर किया। लेकिन होटल के कर्मचारियों ने पनीर चिल्ली की जगह चिकिन परोस दिया। चिकिन देख आनंद और उसके परिवार का माथा ठनका और उन्होंनेे हंगामा शुरू कर दिया।

चिकिन खाने के बाद गर्माया माहौल
आनंद और उसके परिवार वालों का आरोप है कि उन्होंने पनीर चिल्ली आर्डर किया था। जब खाना टेबल पर आया था तो सभी ने खाना शुरू कर दिया। इस बीच उन्हें खाने का स्वाद कुछ अलग लगा। जिसके बाद उन्होंने चैक किया तो वह चिकिन निकला। जिससे परिवार वाले भडक़ गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार ने होटल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई।

वीडियो भी हुआ वायरल
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर होटल प्रबंधन की लापरवाही से परिवार वाले भडक़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद होटल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। चिकिन परोसे जाने के बाद पता चलते ही परिवार के लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जैन समाज में दिख रही नाराजगी
इस घटना के सामने आते ही जैन समाज के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि प्रतिष्ठित होटल में इस प्रकार की लापरवाही कैसे हो सकती है। जब वेज खाना माँगा गया था तो होटल के कर्मचारियों ने एक जैन परिवार को नॉनवेज खाना कैसे परोस दिया। उन्होंने धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। हालांकि इस पूरे मामले में होटल प्रबंधन द्वारा अब तक कोई सफाई नहीं दी गई है।

जबलपुर से 1365 रुपए से शुरू हुआ इंडियन काफी हाउस का सफर और सौ कमरों का आलीशान होटल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नामी होटल में जैन परिवार को परोस दिया गया चिकिन
error: Content is protected !!