Download Our App

Home » Uncategorized » संविधान को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

संविधान को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

कल कांग्रेस का संविधान रक्षा पैदल मार्च आयोजित होगा प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेताओं का होगा जमघट

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय संविधान को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। अभी  भारतीय जनता पार्टी ने शहर में संविधान बचाओ अराजकता हटाओ के नारे के साथ एक पैदल मार्च आयोजित किया था। इस पैदल मार्च के जवाब में अब कांग्रेस भी कल एक पैदल मार्च आयोजित करने जा रही है। यह पैदल मार्च संविधान दिवस पर कांग्रेस का संविधान रक्षा पैदल मार्च होगा।
इस पैदल मार्च में कल प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल होने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने संविधान बचाओ अराजकता हटाओ का जो पैदल मार्च आयोजित किया था उसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होने आए थे अब कल जो कांग्रेस का पैदल मार्च आयोजित होने जा रहा है उसमें भाग लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, उमर सिंगार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नकुलनाथ, सांसद विवेक तन्खा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेने आ रहे हैं।
ऐसी होगा कांग्रेस  का मार्च
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा के के अनुसार कांग्रेस कार्यालय रसल चौक से वाहनों के काफिले के साथ गोल बाजार पहुंचेंगे जहां  कांग्रेसजन, संविधान रक्षा मार्च में  शामिल होंगे।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा, लोकतंत्र की ताकत और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की गारंटी है,आज जब संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा का सवाल है, तब हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें।
कांग्रेस के मार्च में विशेष  रूप से नगर कांग्रेस कमेटी, विशेष आमंत्रित, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लाक कार्यकारिणी, मंडलम अध्यक्ष, मंडलम कार्यकारिणी,समस्त बीएलए-2 एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यह पैदल मार्च प्रात: 11:00 बजे शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, अंधेरदेव, तुलाराम चौक, गांधी भवन से होकर मालवीय चौक पर समाप्त होगा।
——
संविधान मार्च से पहले राकेश सिंह का कांग्रेस पर हमला आपातकाल की याद दिलाई
26 नवंबर को जबलपुर में कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च से पहले लोक निर्माण मंत्री ने उठाए सवाल
कांग्रेस के प्रस्तावित संविधान रक्षा मार्च को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली पार्टी आज संविधान की रक्षा की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने भी मार्च निकाल ले, जनता अब उसके दावों को स्वीकार करने वाली नहीं है।
मंत्री ने कहा कि संविधान की रक्षा का संदेश देने से पहले कांग्रेस को अपने इतिहास का आकलन करना चाहिए। देश ने उसके शासनकाल में आपातकाल देखा, जब लोकतांत्रिक अधिकारों पर पाबंदियां लगाई गईं और संवैधानिक मर्यादाएं प्रभावित हुईं। ऐसे में कांग्रेस को बताना चाहिए कि वह किस आधार पर आज संविधान रक्षा की बात कर रही है। उल्लेखनीय है कि संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को कांग्रेस जबलपुर में संविधान रक्षा पैदल मार्च आयोजित करने जा रही है। पार्टी इस आयोजन के जरिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देना चाहती है। मार्च से पहले राकेश सिंह का बयान भाजपा की ओर से कांग्रेस के अभियान पर राजनीतिक जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

डीआईजी और एसएसपी के बीच जमकर मारपीट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » संविधान को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!