Download Our App

Home » Uncategorized » नगर निगम कर्मचारी ने कोर्ट में कबूला नियम विरुद्ध जानकारी देने का गुनाह, नौकरी पर मंडराया संकट

नगर निगम कर्मचारी ने कोर्ट में कबूला नियम विरुद्ध जानकारी देने का गुनाह, नौकरी पर मंडराया संकट

आरटीआई नियमों की अनदेखी कर आरोपी को पहँुचाया लाभ
सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी शिवमोहन द्विवेदी के बयान से मचा हडक़म्प

जबलपुर (जय लोक)। ज्ञात हुआ है कि नगर निगम जबलपुर के लोक सूचना विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी शिवमोहन द्विवेदी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। न्यायालय में चल रहे एक प्रकरण के दौरान गवाही देते हुए श्री द्विवेदी ने स्वीकार किया है कि उन्होंने सूचना के अधिकार  के नियमों की जानकारी होने के बावजूद बिना किसी जांच के एक उत्तरजीवी के जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित निजी जानकारी आवेदक को उपलब्ध करा दी। सूत्रों के अनुसार इस प्रकार कार्यालय में लोक सूचना अधिकारी के रहते मनमर्जी तरीके से पद का दुरुपयोग कर शासन-प्रशासन के नियमों के विरुद्ध जाकर आरोपी को लाभ पहुंचाने के इस मामले में अब श्री द्विवेदी की नौकरी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
क्या है पूरा मामला
सूत्रों के अनुसार न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए गए अपने कथनों में शिवमोहन द्विवेदी ने बताया कि वे वर्ष 2023 से नगर निगम जबलपुर के लोक सूचना विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत हैं। उनके कार्यालय में आवेदक द्वारा 11 मई 2026 को एक आवेदन प्रस्तुत कर उत्तरजीवी के जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी मांगी गई थी।
इस आवेदन के आधार पर  द्विवेदी ने उप-रजिस्ट्रार कार्यालय (जन्म-मृत्यु), संभाग क्रमांक-5, नगर निगम जबलपुर को पत्र भेजकर संबंधित रिकॉर्ड तलब किया था। इसके पालन में 13 मई 2026 को जन्म-मृत्यु शाखा द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई। उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर श्री द्विवेदी ने 18 मई 2026 को आवेदक  को संबंधित जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी प्रदान कर दी। न्यायालय में इन सभी पत्राचारों और दस्तावेजों पर अपने हस्ताक्षर होने की बात भी उन्होंने स्वीकार की है।
विशेष लोक अभियोजक की जिरह में खुला सच
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण में विशेष लोक अभियोजक द्वारा किए गए जिरह के दौरान कर्मचारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए। जिरह में  द्विवेदी ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि आवेदक ने जिस व्यक्ति (उत्तरजीवी) की जानकारी मांगी थी, उसका आवेदक से कोई संबंध है या नहीं। आवेदन प्राप्त होने के बाद उन्होंने इस तथ्य की कोई जांच नहीं की कि जानकारी मांगने वाला व्यक्ति संबंधित व्यक्ति से जुड़ा है अथवा नहीं।  सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि उन्होंने कोर्ट में यह भी कबूला कि उन्हें इस नियम की पूरी जानकारी है कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत या निजी जानकारी किसी तीसरे पक्ष को उपलब्ध नहीं कराई जा सकती है। कानूनी जानकारों और प्रशासनिक गलियारों में इस बयान के बाद चर्चा तेज हो गई है। नियमों की जानकारी होने के बावजूद संवेदनशील और निजी दस्तावेज बिना सत्यापन के सौंपना गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। चूंकि इस कृत्य से सीधे तौर पर प्रकरण के आरोपी को लाभ पहुंचा है, इसलिए अब नगर निगम प्रशासन द्वारा शिवमोहन द्विवेदी के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई किए जाने और उनकी सेवा समाप्त किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

डीआईजी और एसएसपी के बीच जमकर मारपीट

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नगर निगम कर्मचारी ने कोर्ट में कबूला नियम विरुद्ध जानकारी देने का गुनाह, नौकरी पर मंडराया संकट

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!