एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़, कॉलेज में हो रहे नशे का किया विरोध
जबलपुर (जय लोक)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने श्रीराम कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कॉलेज पहँुचे प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं से बचने के लिए संचालक करसौलिया लम्बे समय तक अपने कक्ष में छिपे रहे। फिर छात्र नेताओं ने अंदर घुसने की चेतावनी दी तो वे समस्या सुनने बाहर आए। इस कॉलेज में छात्रहित में कार्य होने के बजाये छात्रों को लूटने और परेशान करने के कार्य हो रहे हैं। परिषद् के जिला सयोजक दिव्यांक पचौरी के जय लोक को बताया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बिना किसी उचित कारण के जबरन लेट फीस वसूली जा रही है, जिसे तत्काल बंद किया जाए। दिव्यांक पचौरी के कहा कि लेट फीस के नाम पर छात्र-छात्रों से 5 हजार तक अतिरिक्त राशि वसूल की जा रही है। नहीं देने पर दबाव बनाया जाता है। यह कॉलेज प्रबंधन द्वारा सीधे तौर पर छात्रों को लूटने का काम किया जा रहा है। विगत दिनों डी फार्मेसी प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा में प्रश्नपत्र गलत मिला था एवं 1 घंटे लेट प्रारंभ हुआ इसके बाद भी छात्रों को अतिरिक्त समय नहीं दिया गया। हमने माँग की है कि इस अव्यवस्था की जांच कर छात्रों को न्याय दिया जाए।
छात्र-छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़
कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में ही कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। इस भवन में कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। कॉलेज की कई बिल्डिंग में सीढिय़ों में रेलिंग नहीं लगी है। किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए वहां तुरंत रेलिंग लगवाई जाए।

वॉटर कूलर में कीड़े और छिपकली
श्रीराम कॉलेज महाविद्यालय के वाटर कूलर में अत्यधिक गंदगी है और पानी में कीड़े व छिपकली मिलने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए वाटर कूलर की नियमित सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छात्रों के जीवन से खिलवाड़ ना हो।
गुटखा सिगरेट का कॉलेज में उपयोग
जिला संयोजक पचौरी ने कहा कि महाविद्यालय के अंदर नशे की वस्तुओं का उपयोग हो रहा है कॉलेज के वाशरूम में व गेलरी के गमलों में आपत्तीजनक पदार्थ, सिगरेट और गुटखा आदि पाए जाते है। परिसर में उचित साफ-सफाई की व्यवस्था तथा परिसर के अंदर सिगरेट और गुटखा जैसे नशीले पदार्थों के सेवन पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
सीसीटीवी कैमरे नहीं, पूर्व में हो चुकी है बलात्कार जैसी घटना
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक दिव्यांक पचौरी ने कहा कि दिखाने के लिए तो कॉलेज परिसर में 50 कैमरे लगे होने का दावा किया जाता है। लेकिन यह कैमरे चालू नहीं है पूर्व में यहां पर एक छात्रा के साथ बलात्कार की घटना भी प्रकाश में आ चुकी है और वर्तमान में भी कई गंभीर आरोप लगे हुए हैं। ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सारे सीसीटीवी कैमरे चालू होना, पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा गार्ड का होना जरूरी है। कॉलेज प्रबंधन केवल पैसे कमाने की नीयत से छात्र-छात्राओं का दोहन कर रहा है ।

https://jailok.com/%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a4%ae/