Download Our App

Home » राजनीति » सीधी में बोले राजनाथ राहुल गांधी देश की राजनीतिक के बेस्ट फिनिशर एक-राष्ट्र, एक-चुनाव इससे लोकतंत्र मजबूत होगा

सीधी में बोले राजनाथ राहुल गांधी देश की राजनीतिक के बेस्ट फिनिशर एक-राष्ट्र, एक-चुनाव इससे लोकतंत्र मजबूत होगा

भोपाल, (एजेंसी/जयलोक)
लोकसभा चुनाव अब जोर पकडऩे लगा है और सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इन्हीं सब के बीच केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक चुनावी सभा में भारतीय क्रिकेट के धुंआधार बल्लेबाद एमएस धोनी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना कर दी उन्होंने राहुल गांधी को राजनीति का बेस्ट फिनिशर बताया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार दिया है। उन्होंने इसके लिए राहुल गांधी की तुलना भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी से की है, जिन्हें क्रिकेट के मैदान पर बेस्ट फिनिशर माना जाता है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि ऐसा क्यों हो रहा है। और मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचता हूं। क्रिकेट में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है? धोनी। अगर कोई मुझसे पूछता है कि भारतीय राजनीति में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है, मैं कहूंगा कि वह राहुल गांधी हैं। यही कारण है कि कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है।
इससे पहले भी एक रैली में राजनाथ सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी तब तक नहीं रुकेंगे जब तक वह कांग्रेस को खत्म नहीं कर देते। उन्होंने एक-राष्ट्र, एक-चुनाव का समर्थन किया और कहा कि इससे देश का समय और संसाधन बचेगा। प्रस्तावित कानून पर कांग्रेस के दावे को खारिज करते हुए सिंह ने कहा कि एक साथ चुनाव केवल भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। चुनाव पांच साल में दो बार होने चाहिए, एक बार स्थानीय निकायों के लिए और दूसरी बार विधानसभा और लोकसभा के लिए।
रक्षामंत्री राजनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार का गहरा संबंध है। ज्यादातर कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में किसी भी मंत्री के खिलाफ ऐसे कोई आरोप नहीं लगे हैं। एक समय था जब कांग्रेस भारतीय राजनीति में हावी थी, लेकिन अब वह देश के केवल दो या तीन छोटे राज्यों में ही सिमट कर रह गई है।
भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर रक्षामंत्री ने कहा कि कुछ बड़ी वित्तीय कंपनियां भविष्यवाणी कर रही हैं कि भारत 2027 तक दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा, और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहले ही देश को शीर्ष पर पहुंचने में मदद की है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत 2045 तक महाशक्ति बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने कई वादे किए और अगर वे आंशिक रूप से भी पूरे हुए होते तो भारत बहुत पहले ही एक शक्तिशाली देश बन गया होता। आतंकी हमलों पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है लेकिन अगर हमें उकसाया तो भारत सीमा पार जाकर भी कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश यह साबित भी कर चुका है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » सीधी में बोले राजनाथ राहुल गांधी देश की राजनीतिक के बेस्ट फिनिशर एक-राष्ट्र, एक-चुनाव इससे लोकतंत्र मजबूत होगा

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket