बलिया,(एजेंसी/जयलोक)। संपत्ति को लेकर भाभी ने अपने देवर की तेजाब डालकर हत्या कर दी थी। अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद भाभी को देवर की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक बलिया जिले की जिला अदालत ने संपत्ति बंटवारे को लेकर तेजाब डालकर देवर की हत्या करने के जुर्म में एक महिला को दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। बताया जाता है कि बलिया जिले फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर अजरा खातून उर्फ अजरा ने 20 जुलाई 2022 की सुबह अपने देवर परवेज अहमद के चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया था। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे अहमद की मौत हो गई थी। इस मामले में अजरा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। एसपी ने रविवार को बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी महिला अजरा खातून को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई । और साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
तेजाब डाल देवर की हत्या करने वाली भाभी को उम्रकैद
Post Views: 439
RELATED LATEST NEWS
महिलाओं से लेकर युवाओं के लिए योजनाओं की शुरुआत
September 20, 2024
6:44 pm
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हर मंगलवार करेंगे किसानों के साथ साप्ताहिक बैठक
September 20, 2024
6:41 pm
Top Headlines
कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय रैली
September 20, 2024
7:00 pm
किसानों की समस्याओं पर घेरा कलेक्टर कार्यालय जबलपुर (जयलोक) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर किसानों की समस्याओं को लेकर
कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय रैली
September 20, 2024
7:00 pm
महिलाओं से लेकर युवाओं के लिए योजनाओं की शुरुआत
September 20, 2024
6:44 pm
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हर मंगलवार करेंगे किसानों के साथ साप्ताहिक बैठक
September 20, 2024
6:41 pm
तिरुपति के लड्डुओं में चर्बी के आरोपों पर एक्शन में सरकार
September 20, 2024
6:39 pm