Download Our App

Home » यात्रा » रामनवमीं पर 15 से 17 अप्रैल तक राममंदिर 20 घंटे खुलेगा

रामनवमीं पर 15 से 17 अप्रैल तक राममंदिर 20 घंटे खुलेगा

अयोध्या (एजेंसी/जयलोक)
अयोध्या में रामनवमी पर 15 से 17 अप्रैल तक राममंदिर 20 घंटे खुलेगा। यानी रामलला 20 घंटे भक्तों को दर्शन देंगे। साधु-संत और दुनिया भर में फैले करोड़ों रामभक्त 17 अप्रैल को होने वाली रामनवमी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब रामलला भव्य मंदिर में रामनवमी मनाएंगे। इस मौके पर देश-दुनिया श्रद्घालु अयोध्या आ रहे हैं। इसे देखते हुए मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है।  राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि रामनवमी पर रामलला के सूर्य अभिषेक की तैयारी हो रही है। इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामलला के मस्तक पर सीधे सूर्य की किरणें पड़ेंगी। इस पर वैज्ञानिक कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के अंत तक राम मंदिर का प्रथम व द्वितीय तल बनकर तैयार हो जाएगा। प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होगी। राम मंदिर 1000 साल तक सुरक्षित रहेगा। राम मंदिर का परकोटा 750 मीटर लंबा होगा। निर्माण का मुख्य लक्ष्य 2024 के अंत तक पूरा कर लेना है। मंदिर का निर्माण पूरा करने के बाद मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि सप्त ऋषि मंदिर के लिए फाउंडेशन की खुदाई पूरी हो चुकी है। निर्माण में सबसे बड़ी चुनौती परकोटा यानी परिक्रमा निर्माण की है। परकोटा की लंबाई 750 मीटर है। श्रद्धालु लगभग एक किलोमीटर की परिक्रमा कर सकेंगे। 2024 के अंत तक परिक्रमा मार्ग को पूरा करना एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में एलएनटी टीसीएस के साथ उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम भी अब शामिल हो गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » यात्रा » रामनवमीं पर 15 से 17 अप्रैल तक राममंदिर 20 घंटे खुलेगा