Download Our App

Home » राजनीति » प्रचार अभियान गर्माने आए अमित शाह: मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने डुमना एयरपोर्ट पर की अगुवानी

प्रचार अभियान गर्माने आए अमित शाह: मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने डुमना एयरपोर्ट पर की अगुवानी

जबलपुर (जय लोक)। केन्द्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह का आज सुबह 11 बजे अल्प प्रवास पर डुमना एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। श्री शाह जबलपुर संभाग में लोकसभा के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान को गर्माने के लिए आए। उन्होंने जबलपुर संभाग के मंडला और खुजराहो लोकसभा के चुनाव प्रचार के लिए कटनी में जनसभाएं भी की। इन जनसभाओं में गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार तीसरी बार बनाने के लिए लोकसभा के 400 सीटों को जीतने की आवश्यकता पर बल दिया।
अल्प प्रवास पर जबलपुर एयरपोर्ट पधारे देश के गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया। इस अवसर पर महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी सुशील तिवारी अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक अंचल सोनकर ने भेंट की।
2024 लोकसभा चुनाव में 400 पार के मिशन को लेकर चल रही भारतीय जनता पार्टी इसे पूरा करने के लिए एड़ी चोंटी का जोर लगा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेता आए दिन मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस बीच आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुजराहो से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुँचे। यहां से वे मंडला के लिए रवाना हुए। सभा को संबोधित करने के बाद वे कटनी के बरही पहुंचे। जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुँचने पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने किया। इस दौरान कुछ देर भाजपा नेताओं की अमित शाह से चुनाव को लेकर डुमना एयरपोर्ट में चर्चा भी हुई। उसके बाद वे मंडला के लिए रवाना हो गए।
भाजपा स्टार प्रचारकों का लग रहा दौरा
लोकसभा चुनाव को लेकर पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शहर आए। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली। वहीं अब गृह मंत्री अमित शाह जबलपुर पहुँचे। हालांकि वे अल्पप्रवास पर शहर आए।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » प्रचार अभियान गर्माने आए अमित शाह: मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने डुमना एयरपोर्ट पर की अगुवानी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!