Download Our App

Home » Uncategorized » प्यारा सजा है माता बगलामुखी का दरबार

प्यारा सजा है माता बगलामुखी का दरबार

जबलपुर (जयलोक)
सनातन संत परंपरा के पुरोधा ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने बड़ा ताल सिविक सेंटर में स्थित शंकराचार्य मठ में माँ भगवती बगलामुखी देवी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना बहुत ही मुख्य उद्देश्य करवाई थी। महाराज श्री का मुख्य उद्देश्य था कि जबलपुर में सुरक्षा संस्थानों और सैन्य व्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण संस्थान है ऐसी स्थिति में शत्रुओं का नाश करने वाली मां बगलामुखी की स्थापना से न सिर्फ  इन संस्थाओं को बल्कि संपूर्ण जबलपुर को उनकी सुरक्षा की छांव प्राप्त होगी। महाराज श्री की इस मंशा के अनुरूप आज मां बगलामुखी देवी की आराधना में हजारों लाखों श्रद्धालु लीन हो चुके हैं। मठ के मुख्य पुजारी एवं माँ बगलामुखी के परम उपासक ब्रह्मचारी श्री चैतन्यानंद जी महाराज के द्वारा नवरात्र के पावन पर्व पर विशेष पूजन अर्चन का क्रम जारी है। यहां स्थापित यज्ञशाला में सैकड़ों की संख्या में प्रज्वलित ज्योति कलश माँ बगलामुखी के चरणों में प्रज्वलित ज्योति से हर पल नमन करते हैं। नवरात्र के पावन अवसर पर माँ बगलामुखी का दरबार भक्ति और श्रद्धा के प्यार से सजा हुआ है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने पहुँच रहे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » प्यारा सजा है माता बगलामुखी का दरबार

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!