Download Our App

Home » राजनीति » कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का पता नहीं

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का पता नहीं

जबलपुर (जय लोक)
जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस  के प्रत्याशी दिनेश यादव लगातार अपने प्रचार अभियान को सघन करते जा रहे हैं। लेकिन उनके समर्थन में कांग्रेस  के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक कांग्रेस  अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कांग्रेस  के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी  और महासचिव प्रियंका गाँधी के चुनाव प्रचार के लिए जबलपुर आने के कोई कार्यक्रम नहीं बने हैं। राहुल गाँधी सिवनी में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जबलपुर के डुमना विमानतल पर उतरे जरूर थे।
प्रदेश कांग्रेस  के अध्यक्ष ही लगा रहे दम
जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस  प्रत्याशी के प्रचार अभियान में प्रदेश कांग्रेस  के अध्यक्ष जीतू पटवारी पूरा दम लगा रहे हैं वे कुछ दिनों पूर्व आकर ही रांझी क्षेत्र में एक रोड शो कर गए और उसी दिन उन्होंने जनसभा भी की।
दिग्गज नेताओं की आज फिर रैली
आज एक बार फिर लोकसभा के प्रत्याशी दिनेश यादव के समर्थन में आईटीआई चुंगीनाका से दमोहनाका चौक तक विशाल जनसंपर्क रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया सहित युवा एवं वरिष्ठ कांग्रेस  कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह रैली शाम चार बजे निकाली जाएगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का पता नहीं

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!