Download Our App

Home » Uncategorized » बड़ी खेरमाई के जवारों का विसर्जन जुलूस आज

बड़ी खेरमाई के जवारों का विसर्जन जुलूस आज

जबलपुर (जयलोक)
प्रसिद्ध गुप्त शक्तिपीठ माँ श्री बड़ी खेरमाई मंदिर का 371वां जवारा विसर्जन शोभायात्रा आज रविवार 21 अप्रैल को निकाली जाएगी। रात 8 बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग से मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। उधर जिला प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था के चलते चाक चौबंद इंतजाम कर रहा है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद अग्रवाल और अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी ने बताया कि जवारा विर्सजन शोभायात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इसके चलते आज 21अप्रैल की रात 8 बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं से अनुरोध किया जा रहा है कि व्यवस्थाओं में सहयोग देते हुए दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें। मंदिर परिसर भानतलैया से शुरु हो कर शोभायात्रा दीनानाथ क्रांसिंग, हनुमानताल होते हुए राजा रसगुल्ला की गली से तमरहाई चौक पहुंचेगी, यहां से मिलौनीगंज चौक होते हुए घोड़ा नक्कास पहुंचेगी, जहां से हनुमानताल थाने के सामने पहुंच कर घाट में जवारों का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा समन्वय बना कर रुट प्लान और सुरक्षा एवं व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा कर ली गई है।

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बड़ी खेरमाई के जवारों का विसर्जन जुलूस आज
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket