Download Our App

Home » Uncategorized » तेज भॅवर और गहराई के कारण नहीं मिल पा रहे नीतू और अजय के शव

तेज भॅवर और गहराई के कारण नहीं मिल पा रहे नीतू और अजय के शव

गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

जबलपुर, (जय लोक )। जीवित व्यक्ति जीवन के संघर्ष और अच्छे जीवन जीने के भॅवर में हमेशा फंसा रहता है, लेकिन यह किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि मृत्यु के बाद शव भी भॅवर  में फँस जाएंगे। दो दिन पहले नर्मदा स्नान के समय दो दोस्तों की जल समाधि हो गई थी, अभी तक उनके शव बरामद नहीं हो पाए हैं ग्वारीघाट थाना प्रभारी एसएम मरावी क्या कहना है कि गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिस स्थान पर घटना हुई है वहां गहराई 60-70 फिट की है। यहां पानी में लगातार तेज भॅवर  उठ रही है जिसके कारण दोनों युवाओं के शब पानी के बाहर नहीं आ पा रहे हैं और गोताखोर भी वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही हैं। घटनास्थल पर नम आंखों के साथ डूबे युवकों के परिजन भी मौजूद हैं। गौरीघाट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय गांधी नगर निवासी 30 वर्षीय सनी कुरील अपने दोस्त 35 वर्षीय नीतू कुरील और 32 वर्षीय अजय पासी के साथ सोमवार की दोपहर 12 बजे के लगभग जिलहरी घाट नहाने गए थे। जहां पर तीनों मित्र नहा रहे थे। इस दौरान सनी, नीतू कुरील व अजय पासी चबूतरे पर आए और पानी में छलांग लगा दी। सनी तो तैरकर बाहर आ गया, लेकिन अजय पासी व नीतू गहराई में जाकर डूब गए।

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » तेज भॅवर और गहराई के कारण नहीं मिल पा रहे नीतू और अजय के शव

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!