Download Our App

Home » अपराध » मंगेली मानेगाँव में जमकर हो रहा है अवैध उत्खनन

मंगेली मानेगाँव में जमकर हो रहा है अवैध उत्खनन

चुनाव का जमकर फायदा उठा रहा खनन माफिया

जबलपुर (जयलोक)
जिले की बरगी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्वारीघाट के समीप स्थित मंगेली, मानेगांव, बढियाखेड़ा में जमकर अवैध उत्खनन दिन -दहाड़े हो रहा है।
खनन माफिया ने अधिकारियों कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में  व्यस्त हो जाने का भरपूर फायदा उठाते हुए दिन रात एक कर सैकड़ो हजारों घन मीटर खनिज संपदा की अवैध खुदाई कर डाली है। शासकीय भूमि पर विशेष तौर पर यह कार्य किया जा रहा है और शासकीय भूमि के रक्षक इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके कारण खनन माफिया को खुली छूट मिली हुई है।
पोकलेन, जेसीबी जैसी भारी-भरकम मशीनों से खुलेआम दिनदहाड़े दबंगता के साथ धरती का सीना चीर कर खनिज संपदा की चोरी की जा रही है और शासन को ठेंगा दिखाते हुए लाखों की रायल्टी की चोरी हुई की जा रही है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों और माइनिंग विभाग के जिम्मेदार लोगों ने दबंगई के साथ हो रही खनिज संपदा की डकैती को नहीं रोका तो खनन माफिया के हौसले और बुलंद होंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मंगेली मानेगाँव में जमकर हो रहा है अवैध उत्खनन
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket