Download Our App

Home » अपराध » शमीम कबाड़ी के गोदाम में मानव शरीर के अवशेष बिखरे मिले ऑर्डनेंस फैक्ट्री की टीम भी पहुँची जाँच करने, कितनी मौतें अभी स्पष्ट नहीं

शमीम कबाड़ी के गोदाम में मानव शरीर के अवशेष बिखरे मिले ऑर्डनेंस फैक्ट्री की टीम भी पहुँची जाँच करने, कितनी मौतें अभी स्पष्ट नहीं  

 8 लापता में से 6 लोग मिले, दो का पता नहीं, मौत का अंदेशा

                                   सिलेण्डर फटने का तो नहीं है विस्फोट

जबलपुर (जय लोक)
आज सुबह अधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजरी खिरिया बाईपास के पास शमीम कबाड़ी के गोदाम में हुए भीषण विस्फोट का सही कारण अभी तक नहीं पता चल पा रहा है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक समर वर्मा घटना के तत्काल बाद बल के साथ मौके पर पहुँचे। उनके साथ बम निरोधक दस्ता, एफएसएल की टीम  मौके पर पहुँची। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑर्डनेंस फैक्ट्री में पदस्थ विस्फोटक के विशेषज्ञ, जानकर अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। कबाड़ खाने का मालिक हाजी शमीम  सुबह  घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है।  कबाड़ खाने के जिस शेड के अंदर यह धमाका हुआ है। वहां पर एक मैनेजर सहित सात मजदूरों के होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। घटना के काफी देर बाद तक यह सभी लापता थे जिनके बारे में पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही थी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने बताया कि लापता लोगों में से 6 लोगों को पुलिस ने तलाश कर लिया है, वे सुरक्षित हैं और धमाके के बाद घबराहट में घटनास्थल से दूर चले गए थे। दो लोगों की जानकारी अभी भी नहीं मिल पा रही है। उनकी मौत हो जाने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। मानव शरीर के अवशेष मिले-विस्फोट इतना भीषण था कि 5 किमी दूर तक इसकी धमक सुनाई दी गई रास्ते पर जा रहे चौपाइयाँ वाहन तक  धमक के कारण मौके पर ही खड़े हो गए और वाहनों से उतर कर दूर हो गए।
जहां विस्फोट हुआ है वहां पर मानव शरीर के कुछ अंग बरामद हुए हैं। पुलिस टीम जब जाँच कर रही थी तो वहां पर मानव शरीर का हाथ, कलाई, धड़ ऐसे अलग-अलग हिस्से बरामद हुए हैं। प्रभारी पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने बताया कि मृतक व्यक्ति /पुरुष प्रतीत हो रहा है। यह मानव अंग एक व्यक्ति के हैं या दो व्यक्ति के हैं यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।  अंधेरा हो जाने के कारण जाँच का कार्य प्रभावित हुआ है। सुबह और बारीकी के साथ जाँच की जाएगी। पूरे घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया है। वहां किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ वायरल हुआ था ऑडियो- पुलिस सूत्रों के अनुसार शमीम कबाड़ी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। जबलपुर में कभी एसपी रह चुके वर्तमान आईजी के पद पर सेवाएं दे रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की जब जबलपुर के समीप एक अन्य जिले में पदस्थापना थी। उस दौरान शमीम और वरिष्ठ अधिकारी के बीच लेन-देन की बात और वहां पकाने जैसी बात को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था। उसे ऑडियो ने पूरे पुलिस महकमा और प्रदेश में सनसनी फैला दी थी।
इसके अलावा वाहनों की चोरी के मामले में भी पुलिस  शमीम कबाड़ी के ठिकानों में दविश दे चुकी है अन्य संदिग्ध मामलों में भी इसके और इसके परिजनों के नाम आ चुके हैं।
कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इसके लेनदेन की चर्चाएं पुलिस महकमा में एक बार फिर से ताजा हो गई है। पूर्व के कई मामलों में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा पाकार संदीप संदिग्ध मामलों में इनका नाम आने से बचा है। अब इतना बड़ा काण्ड हो जाने के बाद यह सारी बातें फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। पुलिस हर बात का संज्ञान लेकर आगे कार्य कर रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शमीम कबाड़ी के गोदाम में मानव शरीर के अवशेष बिखरे मिले ऑर्डनेंस फैक्ट्री की टीम भी पहुँची जाँच करने, कितनी मौतें अभी स्पष्ट नहीं
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket