Download Our App

Home » अपराध » घनी बस्ती में चल रहा था गैस रिफलिंग का कारोबार: पुलिस और खाद्य विभाग ने जप्त किए 73 सिलेंडर

घनी बस्ती में चल रहा था गैस रिफलिंग का कारोबार: पुलिस और खाद्य विभाग ने जप्त किए 73 सिलेंडर

जबलपुर (जयलोक)
कल अधारताल क्षेत्र में शमीम कबाड़ी के कबाडख़ाने में हुए ब्लास्ट की चर्चा आज भी शहर में बनी हुई है। इस हादसे के बाद प्रशासन भी जाग गया है और ज्वलनशील पदार्थ, एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदामों की जाँच शुरू कर दी गई है।
इसी कड़ी में आज कलेक्टर दीपक सक्सेना के आदेश पर विस्फोटक के अवैध भंडारण की जाँच की गई। यह जाँच गोरखपुर स्थित ईसाई मोहल्ले में की गई है। जहाँ घनी बस्ती आबादी के बीच घेरेलू गैस सिलेंडर की रिफलिंग का काम किया जा रहा था।
कलेक्टर के निर्देशानुसार विस्फोटक के अवैध भंडारण के स्थालों की सघन निरीक्षण जाँच की कार्यवाही के अंतर्गत गोरखपुर स्थित ईसाई मोहल्ला में घनी आबादी के बीच रहने वाले अनूप कनोजिया के मकान में टीम पहुँची। यहां घरेलू गैस की रीफलिंग कार्य हेतु अवैध रूप से रखे गए 23 सिलेंडर जिसमें 15 भरे हुए और 8 ख़ाली तथा 50 छोटी सिलेंडर रखे पाए गए। जिसके बाद पुलिस राजस्व एवं फूड विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करते हुए सिलेंडर जप्त किए गए।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » घनी बस्ती में चल रहा था गैस रिफलिंग का कारोबार: पुलिस और खाद्य विभाग ने जप्त किए 73 सिलेंडर

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!