Download Our App

Home » कानून » एनएसजी और एनआईए के सामने आएगा शमीम का पाकिस्तानी कनेक्शन

एनएसजी और एनआईए के सामने आएगा शमीम का पाकिस्तानी कनेक्शन

शमीम के बेटे फहीम की पत्नी पाकिस्तान

नागरिक है अभी वीजा पर रह रही है

राष्ट्रीय स्तर की एजेंसियों की इसलिए बढ़ गई जाँच में भागीदारी

जबलपुर (जय लोक) पुलिस महकमें के अलावा शहर के कुछ ही लोगों को इस बात की जानकारी है कि इतने भीषण विस्फोट के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी का पारिवारिक रिश्ता पाकिस्तान से है। शमीम के बेटे फहीम की पत्नी पाकिस्तानी नागरिक है। यह अभी भी पाकिस्तान की नागरिकता पर है और वीजा के आधार पर भारत में निवासरत है जबलपुर में रह रही है। कुछ साल पहले ही फहीम की पत्नी के वीजा नवीनीकरण का प्रकरण पुलिस के समक्ष पहुँचा था। उस दौरान भी शमीम कबाड़ी अपने कारनामों के कारण चर्चा में था और वाहन चोरी से लेकर अवैध निर्माण के कब्जे वाले प्रकरणों में उसकी हरकतों की चर्चा होती थी जिस पर पुलिस ने कार्यवाही भी की थी।
सूत्रों के अनुसार शमीम का पुत्र फहीम विदेश में पढ़ाई कर रहा था और पाकिस्तान मूल की निवासी उसकी पत्नी भी वहीं पर पढ़ाई कर रही थी यहीं से दोनों की पहचान हुई और बाद में मामला शादी तक पहुँचा। शमीम अपने बेटे की बारात लेकर विदेश भी गया था। बारात पाकिस्तान गई थी या सऊदी अरब इस बारे में अलग-अलग जानकारियाँ सामने आई हैं। इतने बड़े भीषण विस्फोट के बाद आरोपी के संबंध में जानकारियाँ खंगाल रही जाँच एजेंसियों के सामने यह बात भी सामने आई है और पाकिस्तान में रिश्तेदारी जैसी बात को जाँच एजेंसियां बिल्कुल भी नजर अंदाज नहीं करने वाली है। सूत्रों के अनुसार जाँच एजेंसियों के सामने यह बात भी आई है कि निष्क्रिय बमों के खोलो को काटकर बारूद एकत्रित करने का काम उस गोदाम में किया गया था। इतनी उच्च गुणवत्ता के घातक बारूद को एकत्रित करने का उद्देश्य क्या हो सकता है? किस मकसद से उसे भूमिगत तौर पर भंडारण करने का कार्य किया गया? ऐसे बहुत से सवाल उठने लगे हैं।

दिल्ली,मुंबई, कोलकाता में रहता है अधिकांश वक्त शमीम

सूत्रों के अनुसार पुलिस जाँच के दौरान पूर्व में भी यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी शमीम कबाड़ी का अधिकांश वक्त जबलपुर से बाहर गुजरता है और इलाज के नाम पर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में रहता है। कोलकाता में उसकी गतिविधियाँ क्या रहती हैं किन लोगों के संपर्क में अधिक रहता है इन सब बातों की जानकारी भी आगे एकत्रित की जाएगी। उधर शमीम के मोबाइल की सीडीआर और कॉल डिटेल्स बहुत सारे राज खोल कर रख देगी।

  विवादित बिल्डर और उद्योगपति से रही है दोस्ती

शमीम कबाड़ी के संबंध में पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है कि शमीम का पूरा पैसा एक विवादित बिल्डर के माध्यम से जमीनों में निवेश करने के काम में खर्च होता था। इस बिल्डर के खिलाफ  भी 2 साल पहले भू माफिया अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई हुई थी। यह बिल्डर खजरी खिरिया, पनागर, रांझी, अमखेरा और बाईपास के आसपास जमीन खरीदने और बिना नियम कानून के प्लाटिंग करने का काम करता है। इसके अलावा एक अन्य विवादित उद्योगपति जिसके खिलाफ  जिला पुलिस ने कई मामलों में एफआईआर दर्ज की हुई है और अभी उसकी जेल यात्रा चल रही है। उसका आधा परिवार अभी फरार चल रहा है कुछ देश से बाहर है, कुछ ने मध्य प्रदेश छोड़ दिया है उस उद्योगपति से भी एक समय में शमीम का याराना फिर विवाद होना और उस उद्योगपति के जेल जाने से पहले फिर से याराना हो जाना काफी चर्चाओं में है।

विवादित प्रतिबंधित संगठन को आर्थिक सहायता देने के भी लगे थे आरोप

सूत्रों के अनुसार शमीम कबाड़ी की हरकतों को जानने वाले पुलिस अधिकारियों ने जाँच एजेंसी के समक्ष पुरानी हरकतों का कच्चा चिट्ठा भी खोलना शुरू कर दिया है। कुछ साल पहले एक विवादित और प्रतिबंधित संगठन के लोगों को आर्थिक रूप से सहयोग करने के आरोप भी शमीम पर लगे थे। लेकिन एक तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की छांव तले पनप रहे शमीम के खिलाफ  प्रकरण दर्ज नहीं हो पाया था। लेकिन उस पर लगे गंभीर आरोपों की चर्चा पूरे पुलिस महकमे में थी और यह बात राज्य सरकार तक भी पहुँची थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » एनएसजी और एनआईए के सामने आएगा शमीम का पाकिस्तानी कनेक्शन
best news portal development company in india

Top Headlines

ई-बाइक ओला की घटिया सर्विस से परेशान लोगों ने शोरूम में की तालाबंदी, बड़ी संख्या में वकील और परेशान नागरिकों ने किया प्रदर्शन

जबलपुर (जय लोक)। ओला इलेक्ट्रिक की खराब सर्विस से परेशान हो चुके वकीलों व उपभोक्ताओं ने सर्विस सेन्टर के बाहर

Live Cricket