Download Our App

Home » Uncategorized » नरसिंहपुर जबलपुर स्टेशन के बीच में मेन पावर लाइन टूटी, ट्रैन के पहिये जाम

नरसिंहपुर जबलपुर स्टेशन के बीच में मेन पावर लाइन टूटी, ट्रैन के पहिये जाम

 

 

जबलपुर / नरसिंहपुर जय लोक । नरसिंहपुर जबलपुर स्टेशन के बीच में पड़ने वाले साली चौका स्टेशन पर आज शाम ५ बजे गुजरती हुई एक ट्रेन अचानक मेन लाइन की पावर सप्लाई टूट जाने के कारण रुक गई। यह घटना अप ट्रैक पर हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मुख्यालय से एक डीजल इंजन और सुधार कार्य करने के लिए टीम को तत्काल रवाना कर दिया गया था। समाचार लिखे जाने तक टीम अपना काम कर रही थी मगर सुधार कार्य देर शाम तक पूरा होने की आशा व्यक्त की गई है। इस ही बीच छोटे से स्टेशन साली चौका पर पानी ,नाश्ता ना मिलने के कारण ट्रेन में फंसे यात्री परेशान होते नजर आए। बहुत से लोगों ने स्टेशन के बाहर मार्केट का रुख किया। समाचार लिखे जाने तक सुधार कार्य जारी था जिसके देर शाम तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। इस घटना के बाद से दोनों ओर से आने जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है दोनों ही ट्रैक पर ट्रेन खड़ी हुई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नरसिंहपुर जबलपुर स्टेशन के बीच में मेन पावर लाइन टूटी, ट्रैन के पहिये जाम

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!