Download Our App

Home » Uncategorized » कल जबलपुर में होगा ऑफ रोडिंग कंपटीशन, ट्रैक की 10 बाधायें पार करेंगे वाहन

कल जबलपुर में होगा ऑफ रोडिंग कंपटीशन, ट्रैक की 10 बाधायें पार करेंगे वाहन

जबलपुर (जयलोक)। कल पहली बार जबलपुर में ऑफ रोडिंग प्रतियोगिता होने जा रही है।  ऑफ राइडिंग के  शौकीन खिलाडिय़ों के लिए एक बेहतरीन इवेंट हो रहा है। इस प्रतियोजिता का आयोजन जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री कर रही है। इस आयोजन के लिए विशेष इंतेज़ाम किये गए है । सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर व्हीकल फैक्ट्री लेफ्टिनेंट कर्नल रुपिंदर सिंह ने  भी 5 मई को आयोजित होने वाले इस आयोजन में सभी ऑफ रोडिंग के प्रेमी खिलाडिय़ों से भाग लेने की अपील की है। श्री रुपिंदर सिंह ने बताया कि इस  ऑफ रोडिंग ट्रैक पर 10 प्रकार की बाधाएं वाहन चालकों को पार करनी होगी।  इस प्रतियोगिता में 25 से अधीक एंट्री आ चूकी है। कीचड़ पानी से भरी हुई गड्ढे वाली  सडक़ पर यह वाहन अपनी क्षमता के अनुसार दौड़ेंगे। इसके लिए जबलपुर के व्हीकल स्टेट में दो एकड़ का ट्रैक बनाया गया है। जिसमें ऑफ रोडिंग के शौकीन ड्राइवर अपनी गाडिय़ों को दौड़ाएंगे और यहां पर गाडिय़ों की क्षमता की जांच की जाएगी। इसके साथ ही जीतने वाले को एक आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा। जिगजेग पैटर्न पर बनी सडक़ पर दौड़ेंगे वाहन- व्हीकल फैक्ट्री के अधिकारियों का कहना है कि वे खुद भी ऐसे वाहन बनाते हैं जिनका इस्तेमाल ऑफ रोडिंग के लिए किया जाता है। इस ट्रैक के जरिए उन्हें अपनी गाडिय़ों को टेस्ट करने में भी मदद मिलेगी। इस कंपटीशन के लिए पूरे दो एकड़ में जिगजेग पैटर्न पर सडक़ बनाई गई हैं। इस सडक़ में ऑफ रोडिंग की चुनौतियों को बताने की कोशिश की गई है। व्हीकल फैक्ट्री ने इस ऑफ रोडिंग इवेंट का जिम्मा लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह को सौंपा है। अन्य जिलों से भी आ रहे खिलाडी  पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इसके पहले भी व्हीकल फैक्ट्री ने इस तरह का एक इवेंट कराया था, लेकिन इस बार का इवेंट एक्सट्रीम एडवेंचर मोटर स्पोर्ट के नाम पर कराया जा रहा है। इसके पीछे व्हीकल फैक्ट्री का उद्देश्य ऑफ रोडिंग से जुड़े हुए स्पोर्ट को बढ़ावा देना है। एडवेंचर स्पोर्ट को बढ़ावा देना है। वहीं, दूसरी तरफ व्हीकल फैक्ट्री खुद सेना और सुरक्षा एजेंसियों के लिए वाहनों का निर्माण करती है और इनमें लगभग सभी वहां ऑफ रोडिंग के काम में ही आते हैं, क्योंकि इन्हें जिन इलाकों में चलाया जाता है वहां अक्सर सडक़े नहीं होती। इसलिए इन वाहनों को चेक करने के लिए भी ऑफ रोडिंग का ट्रैक होना जरूरी है। इस पर ही इन्हें टेस्ट किया जाता है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कल जबलपुर में होगा ऑफ रोडिंग कंपटीशन, ट्रैक की 10 बाधायें पार करेंगे वाहन

Top Headlines

जेडीए द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के प्रकरण में कल होना है सुनवाई, जेडीए पर भडक़े थे विधायक, अध्यक्ष बोले कोर्ट के आदेश पर हो रही थी कार्यवाही, दोनों आमने-सामने

जबलपुर (जय लोक)।  शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड के पास वर्षों से जमीं अवैध झुग्गी झोपडिय़ाँ और दुकानों को हटाने के

Live Cricket