Download Our App

Home » अपराध » कलेक्ट्रेट कार्यालय में चले लात घूंसे: वाहन स्टेण्ड कर्मियों ने युवक को बुरी तरह पीटा

कलेक्ट्रेट कार्यालय में चले लात घूंसे: वाहन स्टेण्ड कर्मियों ने युवक को बुरी तरह पीटा

जबलपुर (जयलोक)। कलेक्ट्रेट कार्यालय के वाहन स्टेण्ड में हुई मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जहाँ एक युवक के साथ वाहन स्टेण्ड के कर्मचारी बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। युवक की गलती मात्र इतनी थी कि उसने वाहन स्टेण्ड के पाँच रूपये देने में समय लगा दिया और पचीर्
मांग ली इसी में विवाद हुआ। कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है जहां स्टैंड संचालक के कर्मचारियों के द्वारा एक युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि स्टेंड में गाड़ी खड़ी करने के बाद वाहन स्टेंड की पर्ची मांगने पर युवक को वाहन स्टेण्ड के कर्मचारियों ने पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामले की जाँच कर रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कलेक्ट्रेट कार्यालय में चले लात घूंसे: वाहन स्टेण्ड कर्मियों ने युवक को बुरी तरह पीटा