
जबलपुर (जय लोक)
गोसलपुर क्षेत्र में डीजल चोरी के शक में ट्रांसपोर्ट व्यापारी के कहने पर उसके गुर्गों ने एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। हालांकि घटना 11 अपे्रल की बताई जा रही है। लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। गोसलपुर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक ट्रक चालक को कमरे में बंद कर प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटा है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि ट्रक चालक नशे में धुत था। चालक को पीटने वाले युवक गोसलपुर में ट्रांसपोर्ट ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक वसीम खान के कर्मचारी बताये जा रहे हैं। इस मामले में गोसलपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह मसकुले ने बताया कि यह घटना 11 अपै्रल की है। युवक जिन्हें पीट रहे हैं। वह वसीम खान की कंपनी में ट्रक चालक है। जिसने कुछ माह पहले नशे में हाइवा चलाते समय हाइवा पलटा दिया था तथा इसे डीजल चोरी करते हुये भी पकड़ा गया था। कंपनी के कर्मचारियों ने इसी कारण कमरे में बंद कर ट्रक चालक के साथ मारपीट की थी। वीडियो वायरल होते ही युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्ट संचालक सहित तीन को हिरासत में लिया है।

Author: Jai Lok







